{"_id":"5929c5264f1c1bbf47536461","slug":"police-get-married-in-kotwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कोतवाली में कराई शादी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने कोतवाली में कराई शादी
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
Updated Sat, 27 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में लवली की मांग भरता अनिल।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सालों के प्यार में जातीय दीवार खड़ी हो गई। परिजन इस दीवार को तोड़ नहीं रहे थे। इससे परेशान होकर प्रेमिका ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और प्रेमी-प्रेमिका को कोतवाली ले आई। जहां पर दोनों के परिजनों को बुलाया गया। काफी देर समझाने पर परिजन मानें तो दोनों की शादी कोतवाली में करा दी गई। लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद परिजनों ने मिठाई मंगाकर सभी को खिलाई।
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला अशोक नगर निवासी अनिल गुप्ता (25) पुत्र अवधेश चंद्र गुप्ता के मोहल्ले की ही लवली (24) पुुत्री आशाराम सुधाकर से प्रेम संबंध थे। काफी साल के प्रेम में अब जाति बाधा बन गई। दोनों लोग शादी करके एक होना चाहते थे। दोनों ने अपने परिजनों से इजाजत मांगी तो सजातीय न होने के कारण दोनों के परिजन राजी नहीं हुए। जब बात ज्यादा बिगड़ी तो शुक्रवार रात लवली ने 100 नंबर पुलिस को सूचना दी और अपने प्रेमी अनिल के साथ ही शादी करने की इच्छा जताई। सूचना देने के बाद वह प्रेमी अनिल के घर पर चली गई।
विज्ञापन
सूचना पर देर रात पहुंची पुलिस अनिल व लवली को कोतवाली ले आई तथा परिजनों को कोतवाली पहुंचने के लिये कहा। देर रात तक समझाने का क्रम चला। शनिवार सुबह अनिल के माता-पिता व कस्बे के तमाम लोग भी कोतवाली अजीतमल पहुंच गए। जहां काफ ी समझाने बुझाने के बाद अनिल के माता-पिता इस शादी के लिए तैयार हो गए । वहीं, लवली के पिता पुलिस विभाग में लखनऊ जनपद में तैनात होने के कारण मौजूद नहीं हो सके। लेकिन लवली की मां सरला को कोतवाली अजीतल पुलिस ने कई बार बुलवाया। लेकिन वह नहीं आईं।
विज्ञापन
इस पर कोतवाली पुलिस लवली के घर पर समझाने के लिए गई। जहां लवली की मां नेे पुत्री के बालिग होने का हवाला देते हुए कोई हस्तक्षेप न करने की बात कही। दोपहर बाद कोतवाली अजीतमल में शादी की खबर सुनकर धीरे-धीरे लोग एकत्र हो गए । लवली व अनिल की कोतवाली परिसर में बने मंदिर पर शादी कराई गई। जिसमें अनिल व लवली ने एक दूजे को जयमाला पहनाई। वहीं, अनिल ने लवली की मांग में सिंदूर भरकर शादी की रस्म अदा की। इस मौके पर कोतवाली के एसआई विश्वप्रकाश, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, एसआई प्रीती सेंगर, सहित कोतवाली स्टाफ व कस्बे के लोग मौजूद रहे। मौजूद लोगों ने नवदंपति पर फूल बरसाए और मुंह मीठा करवाया। कोतवाली के एसएसआई नफ ीस सिद्दीकी ने बताया कि दोनों लोग बालिग हैं। अपनी मर्जी से शादी की है।
प्रेमी-प्रेमिकाओं की शादी कराने वाली पुलिस
औरैया पुलिस इस समय प्रेमी-प्रेमिकाओं का मिलन कराने वाली बन गई है। एक माह में औरैया पुलिस आधा दर्जन शादियां थाने में करा चुकी है। एक के बाद एक थाने में हो रहीं शादी की चर्चाएं अब क्षेत्र में भी होने लगी है।