{"_id":"65aaea5c47a37eadcc05b516","slug":"police-gasped-at-information-of-stabbing-searched-the-place-in-20-minutes-auraiya-news-c-211-1-aur1001-7747-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चाकू मारने की सूचना पर हांफी पुलिस, 20 मिनट में खंगाल डाले स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चाकू मारने की सूचना पर हांफी पुलिस, 20 मिनट में खंगाल डाले स्थान
Sat, 20 Jan 2024 03:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
-सदर कोतवाली पुलिस को शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे दी गई सूचना
-संभावित ठिकानों पर पुलिस ने छानी खाक, घटना न होने पर ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। महिला कालर ने यूपी-112 पर सूचना दी। बताया कि ‘साहब मेरी बहन को पानी की टंकी के पास बने राम मंदिर के सामने चाकू मार दी गई है। .... और फोन कट गया। फोन बंद भी हो गया। यह सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में सदर कोतवाली के संभावित स्थानों पर पुलिस ने दस्तक दी। टंकियों व मंदिरों के आसपास 20 मिनट तक पुलिस खाक छानती रही। उधर मोबाइल नंबर को लेकर सर्विलांस टीम हरकत में आई। ऐसी कहीं घटना न होने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। चौकी से लेकर कोतवाली का फोर्स जगह-जगह मंदिरों व टंकी की खाक छानते हुए दुकानदारों व राहगीरों से वारदात के बारे में पूछताछ करता रहा। झूठी सूचना ने पुलिस को खूब छकाया। मामले को लेकर सदर कोतवाल ने बताया कि एक महिला ने यूपी-112 पर सूचना दी थी कि उसकी बहन को चाकू मार दिया गया है। पानी की टंकी के पास मंदिर के सामने घटना होने की बात कही है। इसके बाद मोबाइल फोन बंद हो गया। बैक काल करने पर स्विच आफ बताने लगा। संभावित ठिकानों पर पड़ताल कराई गई, लेकिन ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। मोबाइल नंबर के आधार पर की गई जांच में फोन करने वाली कालर भदोही जनपद के ओरई की आ रही है।

अंबाला सिटी जिला उपायुक्त कार्यालय में सरकार विरोधि नारेबाजी करते पटवार एसोसिएशन के कर्मचारी।
विज्ञापन