फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police encounter with miscreants, one shot in the leg

Auraiya News: पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

Wed, 24 May 2023 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 24 May 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Police encounter with miscreants, one shot in the leg
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम की बुधवार तड़के चेकिंग के दौरान दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश दाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को मौके से गिरफ्तार किया है। इनमें से एक 20 हजार का इनामी है। दोनों के पास से दो तमंचा, एक कार बरामद की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसपी चारू निगम ने बताया कि अजीतमल पुलिस और एसओजी टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए बुधवार तड़के ढाई बजे के करीब अजीतमल के गढ़िया ओवरब्रिज के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच औरैया की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की तो चालक सर्विस रोड की ओर गाड़ी लेकर भागने लगा। पीछा करने पर कार सवार दो लोग कार से उतर कर खेतों की ओर भागे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक युवक के पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। वहीं, दूसरे को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में खानपुर औरैया निवासी नफीस उर्फ शंकरा के पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। नफीस उर्फ शंकरा पर जिले के अलावा आसपास जनपदों के थानों में लूट, गोकशी आदि के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। औरैया कोतवाली में दर्ज एक लूट के मामले में वांछित चल रहा था और उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

उसके साथी खानपुर औरैया के मोहल्ला कुरैशियान निवासी आसिफ को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से कार, दो 315 बोर के तमंचे, एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में निकले थे, पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया कि यह लोग कुछ दिन पहले ही जालौन जिले से एक कार खरीद कर लाए थे। इसी से वारदातों को अंजाम देते थे। इधर मुठभेड़ होने की जानकारी पर एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीओ सदर प्रदीप कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed