{"_id":"6a722afaf68ca850b40f781c","slug":"police-close-in-on-tricksters-breakthrough-likely-soon-auraiya-news-c-211-1-aur1009-149271-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: टप्पेबाजों के करीब पहुंची पुलिस, जल्द हो सकता खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: टप्पेबाजों के करीब पहुंची पुलिस, जल्द हो सकता खुलासा
Tue, 04 Aug 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
अछल्दा। बुजुर्ग महिला से टप्पेबाजी के मामले में पुलिस टीम बाइक सवार बदमाशों के करीब पहुंच गई है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाशों की पहचान के बाद पुलिस की टीम लगातार गैर जनपदों में दबिश दे रही है। बताया जा रहा है पुलिस के हाथ अहम सुराग हाथ लगे हैं। बाइक सवार बदमाशों ने 28 जुलाई की सुबह घटना को अंजाम दिया था। बदमाश आसपास जनपद के बताए जा रहे हैं।
कस्बा के बहारपुरा रोड नेविलगंज निवासी धर्मेंद्र कुमार ने मां के साथ हुई घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बेटे के अनुसार उनकी 65 वर्षीय मां सरला देवी 28 जुलाई सुबह करीब नौ बजे घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित दूसरे मकान पर जा रही थी। रास्ते बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। एक बदमाश ने उन्हें घर में बड़ा संकट होने की जानकारी देकर बातों में फंसा लिया। साथी बदमाश महिला के हाथ से चाबी लेकर मकान में लगे मिस्त्री को देने की बात कही थी। इसके बाद बुजुर्ग महिला की चेन लेकर मौके से भाग गए।
इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस व घटनास्थल पर लगे मोबाइल टॉवर का डाटा जुटाकर बदमाशों की पहचान के प्रयास किए। बीटीएस के जरिये पुलिस को सुराग भी हाथ लगे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बदमाशों की पहचान कर ली है। पुलिस कानपुर देहात, इटावा सहित अन्य जनपदों में दबिश भी दे रही है। सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि पुलिस की टीम को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।