फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police arrested three thieves including stolen car

Auraiya: चेकिंग में पुलिस के हत्थे चढ़े तीन चोर, चोरी की कार हुई बरामद, बेचने जा रहे थे कानपुर

Wed, 24 May 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 24 May 2023 12:51 AM IST
सार

पुलिस ने कार चला रहे आगरा के थाना इरादतन क्षेत्र के थाहपुर खरका निवासी ओमवीर से ड्राइविंग लाइसेंस व गाड़ी के कागजात मांगे। इस पर न तो वह लाइसेंस दिखा पाया और न ही कोई कागजात। इस पर कड़ाई से पूछताछ की गई।

विज्ञापन
Police arrested three thieves including stolen car

विस्तार

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के समरथपुर गांव से घर के बाहर खड़ी कार को चोरी कर बेचने जा रहे तीन शातिर चोर जालौन चौराहे पर पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की कार बरामद की है। तीनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

कोतवाली में एसपी चारू निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि कई दिनों से वाहन चोर गिरोह के जिले में सक्रिय होने की सूचनाएं मिल रही थीं। जिसके चलते पुलिस पूरी तरह से सतर्क थी। 20 मई की रात चोरों ने संजीव कुमार पुत्र अर्जुन सिंह निवासी समरथपुर की कार चोरी कर ली थी।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में दबिश देने में लगी थी। पुलिस की सख्ती के चलते चोर चुराई गई कार को बेच नहीं पा रहे थे। इस वजह से उन्होंने कार को कहीं छिपा दिया था। मंगलवार की शाम चोरों ने चोरी की गई कार को बेचने के इरादे से निकाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच जालौन चौराहे चल रही पुलिस की चेकिंग में वह पकड़े गए। पुलिस ने कार चला रहे आगरा के थाना इरादतन क्षेत्र के थाहपुर खरका निवासी ओमवीर से ड्राइविंग लाइसेंस व गाड़ी के कागजात मांगे। इस पर न तो वह लाइसेंस दिखा पाया और न ही कोई कागजात। इस पर कड़ाई से पूछताछ की गई।

पूछताछ में पीछे बैठे दो साथियों ने अपने नाम मध्य प्रदेश के जिला मुरैना के थाना सराय छोला के पिपरई निवासी महेश व हरवेंद्र निवासी गांव पनौता थाना इरादत नगर जिला आगरा बताया। तीनों आरोपियों ने बताया कि यह कार उन्होंने 20 मई को समरथपुर गांव निवासी संजीव कुमार के दरवाजे से चोरी की थी।

वह आज कार लेकर कानपुर बेचने जा रहे थे। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास के संबंध में भी पुलिस टीमें जानकारी करने में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed