फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police arrested accused of robbing mobile phone

Auraiya News: मोबाइल लूटने वाले आरोपी पुलिस ने धरे

Thu, 09 May 2024 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Police arrested accused of robbing mobile phone
औरैया। कानपुर देहात जनपद के थाना सिंकदरा गांव जमुहा निवासी अभिषेक अपने दोस्त के साथ बुधवार को इटावा जा रहा था। रास्ते में पूठा गांव के लिए वह जा रहा था, तभी बाइक सवार चार नकाबपोश युवकों ने उनसे दो मोबाइल लूट लिए।
विज्ञापन

मामले में सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। वहीं गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फफूंद क्षेत्र के सेंगनपुट्ठा समीप वाहन चेकिंग लगाई। इस दौरान बाइक सवार चारों युवकों को पकड़ लिया गया। इनके पास से लूटे हुए मोबाइल समेत तमंचा भी बरामद किया गया। एसपी चारू निगम ने बताया कि लुटेरों में एक बाल अपचारी निकला है।
विज्ञापन

वहीं तीन अन्य गौतम निवासी बघाकटरा, जितेंद्र व शिवम निवासी तिरवा बिकू के रूप में पकड़े गए हैं। इनके पास से लूटे हुए तीन मोबाइल व तमंचा भी बरामद किया गया है। तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। लूट में प्रयोग की गई बाइक को भी बरामद किया गया है। जिसकी पहचान कराई जा रही है। अंदेशा है कि बाइक भी चोरी की है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed