फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police apprehends dowry killer husband for nine months

नौ माह से फरार दहेज हत्यारोपी पति को पुलिस ने पकड़ा

Thu, 08 Aug 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police apprehends dowry killer husband for nine months
Police apprehends dowry killer husband for nine months - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। नवविवाहिता की दहेज के लिए हत्या के मामले में नौ महीने से फरार आरोपी पति को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपी पति को पकड़कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना पुलिस के अनुसार नवंबर 2018 को ग्राम औंतो निवासी बीना (20) पुत्री शिवचरन का शव ग्राम औंतों में पेड़ से लटका मिला था। इस मामले में शिवचरन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अप्रैल 2018 में उन्होंने अपनी बेटी की शादी ग्राम रैय्या पचोकरा जिला फिरोजाबाद में सुभाष चंद्र पुत्र लाखन सिंह से की थी। शादी के बाद सुभाष, उसकी मां ओमवती एवं भाई भोले बाइक की मांग को लेकर मारपीट करने लगे। 17 नवंबर 2018 को बीना एवं दामाद औंतो आए थे। बाद में दोनों रामगढ़ का बाजार करने के लिए चले गए। 18 नवंबर की शाम तक बेटी और दामाद नहीं लौटे। इस पर दामाद को फोन किया। फोन नहीं उठा। इस पर वे लोग बेटी की ससुराल गए। यहां पर पति ने बताया कि उसकी बेटी को गांव के बाहर ही हत्या कर पेड़ पर लटका आए हैं। इस पर आरोपियों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला के अनुसार घटना के बाद से ही आरोपियों की तलाश की जा रही थी। आरोपियों की तलाश में कई बार टीम फिरोजाबाद भी गई। आज फफूंद चौराहा दिबियापुर के पास से एसआई मूलेंद्र ने आरोपी पति सुभाष को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बताया कि अन्य आरोपियों को भी पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed