फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police accused of forcibly occupying the plot

Auraiya News: पुलिस पर लगाया जबरन प्लाट कब्जाने का आरोप

Sat, 04 Mar 2023 09:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:44 AM IST
विज्ञापन
Police accused of forcibly occupying the plot
औरैया। महिला शिक्षिका व एक अन्य व्यक्ति ने पुलिस प्रशासन पर जबरन प्लाट पर कब्जा करने का आरोप लगा मुख्यमंत्री समेत पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत की है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

औरैया के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी शिक्षिका साधना सिंह व नवीन दीक्षित ने बताया कि ककोर में महिला थाना के पीछे उनका प्लाट है। आरोप लगाया कि पिछले दिनों तत्कालीन दिबियापुर थानाध्यक्ष ने पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर खड़े होकर उनके प्लाट पर जबरन दीवार बनाकर कब्जा करा दिया। पीड़िता ने बताया कि उसने मौजूद पुलिस कर्मचारियों को अपने कागज दिखाते हुए कब्जा न करने की गुहार लगाई। बावजूद इसके पुलिस ने उनकी एक न सुनी। जिले के पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन किसी से उन्हें न्याय नहीं मिला है। इस पर उसने मुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों से शिकायत की है। इधर शिक्षिक ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसपी चारू निगम ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी सोशल मीडिया से हुई है। इस संबंध में अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। 2015-16 में पुलिस कार्यालय बनाया गया था। उससे पहले जिलाधिकारी की ओर से जमीन अधिग्रहीत की गई थी। इस संबंध में सभी दस्तावेज मांगे गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed