फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Poles were erected after digging pits, people were scared of the bent poles

Auraiya News: गड्ढे खोदकर खड़े कर दिए पोल, झुके पोलों से लोग भयभीत

Wed, 21 May 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 21 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Poles were erected after digging pits, people were scared of the bent poles
हाथीराजन कॉलोनी में झुके विद्युत पोल। - फोटो : हाथीराजन कॉलोनी में झुके विद्युत पोल।
अजीतमल (औरैया)। कस्बे की नवविकसित हाथीराजन काॅलोनी में बिजली विभाग के काम से लोग भयभीत हैं। विभाग ने यहां पर गड्ढे खोदकर बिजली के पोल खड़े कर दिए, लेकिन गड्ढे नहीं भरे। इस कारण से पोल झुक गए हैं।
विज्ञापन

इससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। बिजली के तार भी हवा में झूल रहे हैं। गांधीनगर मोहल्ले की इस काॅलोनी में बिजली विभाग ने पोल लगाकर कनेक्शन दिए हैं। लोगों से बिल भी वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

इसके बावजूद पोल की दूरी अधिक होने से केबल हवा में झूल रही हैं। कभी भी कोई हादसा हो सकता है। मोहल्ले के पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि समस्या को लेकर तहसील दिवस व विभाग में शिकायत भी की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता विजय कुमार का कहना है कि शिकायत मिली है। टीम भेजकर सर्वे कराया जाएगा। जो कमियां होगीं, उन्हें जल्दी ही दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed