फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Poles broke due to falling trees, supply stopped

Auraiya News: पेड़ गिरने से पोल टूटे, आपूर्ति ठप

Tue, 03 Jun 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 03 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Poles broke due to falling trees, supply stopped
कीरतपुर गांव में गिरा पेड़। - फोटो : कीरतपुर गांव में गिरा पेड़।
बिधूना। बिधूना मार्ग पर कीरतपुर गांव में किसी वाहन ने रात में नीम के पेड़ में टक्कर मार दी। पेड़ टूटकर गिरने से बिजली के चार पोल टूट गए। इससे तीन गांवों की बिजली भी बाधित हो गई। करीब 12 घंटे एक तरफ का यातायात भी बाधित रहा।
विज्ञापन

बिधूना मार्ग पर कीरतपुर गांव में रात 10 बजे तक विद्युत बहाल थी। रात में ही एक वाहन ने पेड़ में टक्कर मार दी। इससे पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर गिर गया। इससे चार पोल गिर गए। बिजली पोल टूटने से गांव कीरतपुर, रौदापुर ताजपुर में आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ गिरने से लगभग 12 घंटे तक एक तरफ सड़क का यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

विभाग ने पेड़ सड़क से हटवाया। जेई महेंद्र प्रसाद के बताया कि पेड़ टूटने से बिजली पोल टूट गए। टूटा पेड़ हटने के बाद नए पोल लगाकर सप्लाई चालू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed