{"_id":"626834b745940312eb23cb50","slug":"pole-broken-due-to-vehicle-collision-darkness-in-three-localities-auraiya-news-knp693473918","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से टूटा बिजली खंभा, तीन मोहल्लों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से टूटा बिजली खंभा, तीन मोहल्लों में अंधेरा
विज्ञापन
तिलकनगर में टूटा खंभा। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। नगर के मोहल्ला कछपुरा में सोमवार रात को किसी वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। इससे तीन मोहल्लों के करीब पांच हजार लोगों को भीषण गर्मी में रात गुजारनी पड़ी। मंगलवार सुबह तक बिजली का खंभा ठीक नहीं होने पर घरों में पेयजल संकट रहा।
नगर के कछपुरा में सोमवार रात करीब 11 बजे प्राथमिक विद्यालय द्वितीय, तिलकनगर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। हादसे के वक्त नगर में बिजली कटौती चल रही थी, जिस कारण बड़ा हादसा टल गया। थोड़ी देर बाद जब आपूर्ति चालू हुई तब भी तीनों मोहल्लों में बिजली नहीं आई तब लोगों को खंभा टूटने की जानकारी हुई।
इससे कछपुरा, तिलकनगर व पुराना बिधूना में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इन तीनों मोहल्लों के करीब पांच हजार विद्युत उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में पूरी रात बितानी पड़ी। मच्छरों ने भी काफी परेशान किया। बिजली का खंभा ठीक नहीं होने पर मंगलवार सुबह भी लोगों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
सुबह सबसे ज्यादा दिक्कत पानी पानी की हुई। अवर अभियंता रवि वर्मा ने बताया कि खंभा टूटने की जानकारी रात में लाइनमैन ने दी थी। दूसरा खंभा लगवाने के लिए भरथना से हाइड्रा मशीन मंगवाई गई है। दूसरा खंभा आते ही उसे लगवाकर बिजली आपूर्ति शुरू की जाएगी।