फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   PM's speach in children to mind

बच्चों को भाई पीएम के मन की बात

Sat, 05 Sep 2015 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया। Updated Sat, 05 Sep 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
PM's speach in children to mind

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के लिए स्कूल कालेजों में बच्चों की भीड़ लगी रही। एलईडी, एलसीडी और रेडियो के माध्यम से बच्चों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। प्रधानमंत्री ने बच्चों के मन की बात जानीं तो प्रधानमंत्री ने बच्चों के मन में उठ रही जिज्ञासा को शांत कर दिया।

विज्ञापन



प्रधानमंत्री ने बच्चों को आदर्श लोगों के पद चिन्हों पर चलने को कहा और उन्हें जीवन में अनुशासन, संयम का महत्व बताया। प्रधानमंत्री के आदर्श वचन सुन बच्चों ने उनसे सीख लेने की नसीहत भी ली। शिक्षकों भाषण के बाद महान हस्तियों के पीछे छिपे संघर्ष की कहानियां भी बच्चों को बताई।
विज्ञापन




प्रधानमंत्री मोदी ने छात्र- छात्राओं से की मन की बात  - अजीतमल । शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को प्रात:काल से ही बच्चों मे कौतूहल देखने को मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के छात्र- छात्राओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता इंटर कालेज अजीतमल में प्रधानाचार्य कृष्णमोहन उपाध्याय द्वारा एलसीडी की व्यवस्था कर छात्र- छात्राओं को प्रधानमंत्री का सजीव प्रसारण दिखाया गया, जिसे छात्र- छात्राओं ने बड़े ही ध्यान से सुना। इस अवसर पर प्रधानाचार्य के साथ समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे ।


वहीं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल में प्राचार्य नरेश कुमार वर्मा द्वारा क्षेत्र के विद्यालयों के छात्र- छात्राओं के लिए टीवी लगवाया।


इसके माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को सुनने की व्यवस्था की गई, जिसमें आदर्श प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अजीतमल के छात्र- छात्राओं के साथ विद्यालय के शिक्षक श्रीराम एवं विपिन विहारी दीक्षित ने मोदी के भाषण को सुना ।



इस अवसर पर डायट के शिक्षक प्रमोद कुमार, अखिलेश दुबे, बलवीर सिंह, राजेश उपाध्याय, अबरार अहमद, भानू प्रताप सिंह, श्रीराम, रविशंकर आलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed