{"_id":"ad82913c843d8390b5f0c3ef0e5d76c5","slug":"pm-s-speach-in-children-to-mind-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को भाई पीएम के मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को भाई पीएम के मन की बात
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
Updated Sat, 05 Sep 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के लिए स्कूल कालेजों में बच्चों की भीड़ लगी रही। एलईडी, एलसीडी और रेडियो के माध्यम से बच्चों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। प्रधानमंत्री ने बच्चों के मन की बात जानीं तो प्रधानमंत्री ने बच्चों के मन में उठ रही जिज्ञासा को शांत कर दिया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने बच्चों को आदर्श लोगों के पद चिन्हों पर चलने को कहा और उन्हें जीवन में अनुशासन, संयम का महत्व बताया। प्रधानमंत्री के आदर्श वचन सुन बच्चों ने उनसे सीख लेने की नसीहत भी ली। शिक्षकों भाषण के बाद महान हस्तियों के पीछे छिपे संघर्ष की कहानियां भी बच्चों को बताई।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने छात्र- छात्राओं से की मन की बात - अजीतमल । शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को प्रात:काल से ही बच्चों मे कौतूहल देखने को मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के छात्र- छात्राओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
जनता इंटर कालेज अजीतमल में प्रधानाचार्य कृष्णमोहन उपाध्याय द्वारा एलसीडी की व्यवस्था कर छात्र- छात्राओं को प्रधानमंत्री का सजीव प्रसारण दिखाया गया, जिसे छात्र- छात्राओं ने बड़े ही ध्यान से सुना। इस अवसर पर प्रधानाचार्य के साथ समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे ।
वहीं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल में प्राचार्य नरेश कुमार वर्मा द्वारा क्षेत्र के विद्यालयों के छात्र- छात्राओं के लिए टीवी लगवाया।
इसके माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को सुनने की व्यवस्था की गई, जिसमें आदर्श प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अजीतमल के छात्र- छात्राओं के साथ विद्यालय के शिक्षक श्रीराम एवं विपिन विहारी दीक्षित ने मोदी के भाषण को सुना ।
इस अवसर पर डायट के शिक्षक प्रमोद कुमार, अखिलेश दुबे, बलवीर सिंह, राजेश उपाध्याय, अबरार अहमद, भानू प्रताप सिंह, श्रीराम, रविशंकर आलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे ।