{"_id":"68ffae3d5c167f9e5d02b442","slug":"players-displayed-their-talent-in-the-night-tournament-ajitmal-team-won-auraiya-news-c-211-1-aur1020-133553-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नाइट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, अजीतमल टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नाइट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, अजीतमल टीम ने मारी बाजी
Mon, 27 Oct 2025 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
फोटो-02,नाइट टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़ी।संवाद
अजीतमल। कस्बे के उपमंडी समिति मैदान में रविवार की शाम पहली बार आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट ने खेल प्रेमियों को रोमांचित कर दिया। युवाओं की पहल पर हुए इस आयोजन में सैकड़ों दर्शक मैदान में उमड़े और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। स्थानीय स्तर पर आयोजित इस टूर्नामेंट में हुए मैच में अजीतमल टीम ने शानदार जीत दर्ज की।
मैच के शुरुआत में टॉस जीतकर अजीतमल टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 16 ओवरों में 121 रन का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में अछल्दा टीम ने संघर्षपूर्ण पारी खेली लेकिन 97 रन पर सिमट गई। इस तरह अजीतमल टीम ने 24 रन से शानदार जीत दर्ज की। विजेता खिलाड़ियों को आयोजक मंडल की ओर से ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए गए। मैच के दौरान दर्शकों ने जोरदार तालियों और नारों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
हालांकि कुछ शरारती तत्वों की ओर से गई आतिशबाजी के कारण खेल कई बार बाधित हुआ जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को परेशानी हुई। आयोजकों ने बार-बार अपील की कि मैदान में आतिशबाजी न की जाए लेकिन कुछ लोगों ने नियमों की अनदेखी की।