{"_id":"664e3269cdeb0bfeca07ba79","slug":"platelets-of-patients-falling-due-to-viral-fever-auraiya-news-c-211-1-aur1005-112457-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वायरल फीवर से मरीजों की गिर रही प्लेटलेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वायरल फीवर से मरीजों की गिर रही प्लेटलेट्स
विज्ञापन
औरैया। तेज धूप और लू से हाल फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। पिछले 10 दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार है। भीषण गर्मी के कारण वायरल व सर्दी जुकाम हो रहा है। वहीं तेज बुखार के कारण मरीजों की प्लेटलेट्स कम हो रही है।
बुधवार को 50 शैया जिला संयुक्त चिकित्सालय में सुबह नौ बजे से ही मरीजों की भीड़ देखने को मिली। दोपहर एक बजे तक पर्चा बनवाने वाले मरीजों की संख्या 450 के पार रही। वहीं लगभग 50 के करीब मरीजों ने पुराने पर्चे पर ही उपचार कराया। तेज बुखार व गंभीर रोगों से पीड़ित 15 मरीजों को भर्ती किया गया था, जिनका उपचार चला।
हालांकि आराम मिलने पर यह मरीज अपने घर लौटे। बाल रोग चिकित्सक व फिजिशियन के कक्ष के बाहर मरीजों की अधिक भीड़ देखने को मिली। डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि वायरल बुखार की चपेट में आने वाले मरीजों में प्लेटलेट्स गिरने के अधिक मामले में आ रहे है। तापमान बढ़ने से बच्चों में उल्टी, दस्त की शिकायत आम बात हो गई है।
विज्ञापन
अगर उल्टी व दस्त हो रहे हैं तो डॉक्टर से बिना पूछे किसी भी तरह की दवा का सेवन न करें। डॉक्टर के पास तक पहुंचने से पहले थोड़ी-थोड़ी ओआरएस का घोल पिलाते रहे। तेज बुखार के मरीजों में प्लेटलेट्स कम हो रही है। इनमें बच्चे व बुजुर्गों की संख्या अधिक देखने को मिल रही है। बदलते मौसम के कारण लोगों से सेहत बिगड़ रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ऐसे करें बचाव
- तरल पदार्थ और ताजे फल व सब्जी का सेवन करें।
- ओआरएस का घोल पीते रहें, समय-समय पर पानी पीते रहें।
- डिहाइड्रेशन से बचने के लिए धूप में कम से कम निकलें।
- धूप से बाहर निकलते समय छाता या गमछे का प्रयोग करें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
क्या न करें
- धूप में बच्चों व बुजुर्ग को बाहर न निकलने दें।
- चिकनाई युक्त खाने का भी सेवन न करें।
- बासी खाने का सेवन करने से बचें।
- कटे व खराब फलों का सेवन न करें।
- शीशा बंद वाहनों में बच्चों को न छोड़ें।
- एसी वाहन या घर से बाहर निकलते समय एसी बंद करने के बाद कुछ देर तक रुकें।
- बर्फ से बने पेय पदार्थ का सेवन न करें।