फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Plastic waste management units will be set up on seven blocks

Auraiya News: सात ब्लॉकों पर स्थापित होगी प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट

Tue, 06 Dec 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Plastic waste management units will be set up on seven blocks
औरैया। सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित किए जाने व प्लास्टिक अपशिष्ट के प्रबंधन को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्वच्छ भारत मिशन के फेज-2 के तहत जिले के सभी सात ब्लॉक स्तर पर प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट (पीडब्ल्यूएमयू) स्थापित की जाएगी। पंचायती राज विभाग ने सभी बीडीओ से प्रस्ताव मांगे हैं।
विज्ञापन

जिले के गांव पूर्ण रूप से कूड़ा-कचरा से मुक्त होंगे। गांव में बेकार पड़ा ठोस कूड़ा-कचरा पंचायतों के लिए आमदनी का एक साधन भी बनेगा। इससे ग्राम पंचायतें स्वच्छ व समृद्ध बनेंगी। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-दो के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में राजस्व गांवों को ओडीएफ प्लस माडल गांव बनाया जाना है। प्रथम चरण में 5000 और उससे ऊपर की जनसंख्या वाले 25 गांवों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इन गांवों में ठोस एवं तरल कूड़ा-कचरा प्रबंधन प्रोजेक्ट लगाए जा रहे हैं। इनमें बड़ी मात्रा में प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्रित होने की संभावना है।
एकत्रित होने वाले अपशिष्ट के प्रबंधन के लिए प्रत्येक ब्लॉक में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट स्थापित की जाएगी। इसके लिए 1500 वर्ग मीटर जगह मांगी गई है। जिन ब्लॉकों में जगह पर्याप्त नहीं होगी। वह किसी पास की ग्राम पंचायत में भी इसका निर्माण करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल इसके निर्माण के लिए 16 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यदि किसी कारण धनराशि अधिक खर्च होगी तो केंद्रीय वित्त आयोग व राज्य वित्त आयोग से बजट खर्च करने के लिए अनुमति संबंधित को लेनी होगी।

--
बोले जिम्मेदार...
जिले को प्लास्टिक मुक्त करने की दिशा में एक और पहल शुरू हुई है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ब्लॉक स्तर पर एक प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट बननी है। जगह की उपलब्धता होते ही योजना पर काम किया जाएगा।
- अनिल कुमार सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed