फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Plastic goods laden truck in flames burn Dhu-dhu

प्लास्टिक के सामान से लदा ट्रक धू- धू कर जला

Sun, 01 Mar 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 01 Mar 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
Plastic goods laden truck in flames burn Dhu-dhu

उड़ीसा से दिल्ली प्लास्टिक का सामान लेकर जा रहे एक ट्रक में दिबियापुर- बिधूना मार्ग पर हाईटेंशन लाइन टकराने से आग लग गई। धू धूकर जले ट्रक में लगी आग को बुझाने में ग्रामीणों ने खासी मशक्कत की।

विज्ञापन


हालांकि जब तक आग बुझती, तब तक ट्रक में लदा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका था। आग बुझने के बाद फायरब्रिगेड पहुंचने से ग्रामीणों में गुस्सा दिखाई दिया।

विज्ञापन

 
ट्रक संख्या एचआर 55 एन 6409 शनिवार अपरान्ह तीन बजे दिबियापुर में बहेरे वाली पुलिया से मुड़कर बिधूना की ओर जा रहा था। ट्रक की ऊंची बाडी होने के कारण सरस्वती विद्या मंदिर गेट के समीप निकली हाईटेंशन लाइन से ट्रक की ऊपरी हिस्सा टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइन के तार आपस में टकराए और ट्रक के अंदर भरे प्लास्टिक के सामान ने आग पकड़ ली। ट्रक चालक ट्रक में चिंगारी उठने से हड़बड़ा गया। उसने थोड़ा आगे ट्रक खड़ा कर लिया। स्थानीय लोगों ने चालक से ट्रक को बस्ती से बाहर ले जाकर खड़ा करने के लिए कहा।

चालक प्रदीप कुमार एवं परिचालक गणपति ने सूझबूझ दिखाते हुए नगर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर ग्राम हिमांचल का पुर्वा से पहले ट्रक को ले जाकर खड़ा कर दिया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते आग विकराल रुप धारण कर चुकी थी।

स्थानीय लोगों ने बाल्टियों आदि से पानी लाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। परंतु आग का रूप विकराल होता चला गया। आसपास लगे सबमर्सिबल पंप चालू हो सके। लगभग पौन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।


ट्रक चालक प्रदीप कुमार के अनुसार वह संभलपुर उड़ीसा से प्लास्टिक का सामान लेकर दिल्ली जा रहा था। ट्रक में लाखों रुपए का लगभग 13 टन प्लास्टिक का सामान लदा था। ड्राइवर ने घटना की सूचना स्पीड लाजिक कंपनी दिल्ली के विवेक सिंह को फोन पर दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed