फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Plastic city gets wings, 20 industrial units are getting ready

Auraiya News: प्लास्टिक सिटी को लगे पंख, 20 औद्योगिक इकाइयां हो रहीं तैयार

Fri, 08 Aug 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 08 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Plastic city gets wings, 20 industrial units are getting ready
प्लास्टिक सिटी का प्रवेश द्वार। - फोटो : प्लास्टिक सिटी का प्रवेश द्वार।
औरैया। प्लास्टिक सिटी को उन्नति की दहलीज पर पहुंचाने में दो दशक लग गए। अब यहां 20 औद्योगिक इकाइयां खड़ी हो रही हैं। छह इकाइयां तो तैयार भी चुकी हैं। अगले माह तक इनके चक्के घूमने लगेंगे। इससे कामगारों रोजगार मिलेगा। इससे औरैया को उन्नति की नई राह मिलेगी।
विज्ञापन

दो दशक पहले की बात है। औरैया-दिबियापुर रोड से कंचौसी जाने वाली सड़क के करीब यूपीएसआईडीसी की मदद से वर्ष 2006 में 331.58 एकड़ जमीन चिह्नित कर इसे औद्योगिक क्षेत्र का नाम दिया गया था। 2012 में तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव ने इसे प्लास्टिक सिटी का नाम देकर औरैया के विकास की राह दिखाई थी।
विज्ञापन

इसका मकसद था कि यहां प्लास्टिक से जुड़े उत्पाद तैयार हों और औद्योगिक माहौल बने, बड़े निवेशक आएं। स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले और पलायन रोकने में मदद मिले। इसके लिए यहां औद्योगिक विकास के अलावा आवासीय टाउनशिप, बाजार, बैंक, स्कूल, छात्रावास और पार्क का प्रस्ताव बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सालों से प्लास्टिक सिटी महज सपना बनी थी। औद्योगिक इकाइयां धरातल पर नहीं आ पा रही थीं। आखिरकार 19 साल बाद अब छह माह के अंदर 20 इकाइयों ने अपना धरातल मजबूत कर लिया है। छह इकाइयों का अगले माह संचालन भी शुरू हो जाएगा।

प्लास्टिक सिटी में इकाइयां बनने का काम तेजी से चल रहा है। छह इकाइयों में लगभग काम पूरा हो चुका है। मशीनें भी जुटा ली गई हैं। कंपनी मालिकों से लगातार संपर्क किया जा रहा है।-दुर्गेश कुमार, उपायुक्त, जिला उद्योग केंद्र
नवंबर में काम शुरू करेंगी स्टील फेब्रीकेशन व फार्मा क्राफ्ट इकाइयां
औरैया। प्लास्टिक सिटी में स्टील फेब्रीकेशन की बड़ी इकाइयां बन चुकी हैं। नवंबर माह में इकाई में स्टील की सामग्री का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। साथ ही फार्मा क्राफ्ट की इकाई भी तैयार हो चुकी है। इन इकाइयों की स्थापना से 200 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। हर्षिता इंटरप्राइजेज की ओर से प्लास्टिक सिटी में उद्यम लगाया जा रहा है।
40 करोड़ की इस इकाई में 70 से ज्यादा कर्मचारी काम करेंगे। इस इकाई में स्टील फेब्रीकेशन का काम होगा। ग्रिल से लेकर बर्तन व कई तरह की खिड़कियां व घरेलू सामग्री इस इकाई में तैयार होगी। बड़े-बड़े शहर व कस्बों में इस कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर तैयार किए जा रहे हैं।
इससे औरैया में भी स्टील का बाजार तेजी से बढ़ेगा। इसके साथ ही फार्मा क्राफ्ट इंडिया की ओर से 48 करोड़ की इकाई लगभग तैयार हो चुकी है। यहां पर भी 100 के करीब लोगों को रोजगार मुहैया होगा। कई मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों के गत्ते इस इकाई में तैयार किए जाएंगे। (संवाद)
इलेक्ट्रॉनिक कचरे के निस्तारण के लिए तैयार हो रही 40 करोड़ की इकाई
औरैया। मोबाइल से लेकर कई तरह के ई-वेस्ट घरों में कबाड़ हो रहे हैं। इस इलेक्ट्रॉनिक कचरे के निस्तारण को लेकर प्लास्टिक सिटी में 40 करोड़ की इकाई तैयार हो रही है। एएमएस कम्प्लीट आईटी सॉल्यूशन कंपनी में ई-वेस्ट को रिसाइकिल किया जाएगा। यहां पर 50 से ज्यादा कामगार काम करेंगे। इसके साथ ही घरों से इस वेस्ट को एकत्र करने वाले लोगों को भी काम मिलेगा। इस कंपनी का दायरा गांव-गांव पहुंचेगा। धरातल पर इस कंपनी का काम लगभग अंतिम दौर में पहुंच चुका है। (संवाद)
प्रदेश का सबसे बड़ा वाहन स्क्रैप सेंटर बनकर तैयार
औरैया। प्लास्टिक सिटी में बड़ी इकाई की बात करें तो रिस्टोर हेल्थ मेडीकेयर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से वाहन स्क्रैप सेंटर बड़ी सौगात है। प्लास्टिक सिटी में यह इकाई बनकर तैयार है। इसके शुभ मुहूर्त का इंतजार किया जा रहा है। जरूरी मशीनें भी जुटा ली गई हैं।
यह वाहन स्क्रैप सेंटर प्रदेश का सबसे बड़ा वाहन निस्तारण सेंटर होगा। कंपनी के सुपरवाइजर संदीप राजपूत का कहना है कि इस कंपनी में एक दिन में 400 वाहन स्क्रैप करने की क्षमता होगी।

उत्तर प्रदेश के अलावा पड़ोसी राज्यों दिल्ली, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश व राजस्थान के कंडम वाहन भी यहां पर निस्तारित होंगे। एमओयू के तहत यहां पर 100 से ज्यादा लोगों को काम मिलेगा। हरियाणा से स्क्रैप से जुड़ी मशीनें भी मंगवा ली गई हैं। बड़े पैमाने पर माल ढुलाई का बाजार इस कंपनी के द्वारा मुहैया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed