फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Plant medicinal plants at home, you will get money

Auraiya News: घर में लगाएं औषधीय पौधे, मिलेगा धन

Tue, 07 Nov 2023 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Plant medicinal plants at home, you will get money
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। उद्यान विभाग औषधीय बागवानी को बढ़ावा देगा। इसके तहत घर के आंगन या फिर किचन गार्डेन में विभिन्न किस्म के 20 औषधीय पौधे लगाने वाले को 2500 रुपये की सहायता खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए पौधों की फोटो खींचकर विभाग को भेजना होगा।

जिले में पहली बार किसानों को औषधीय खेती के लिए उद्यान निदेशालय से प्रस्ताव मांगा गया है। पहले चरण में बागवानी प्रेमियों को अपने घर के आंगन या फिर किचन गार्डेन में विभिन्न प्रकार के जैसे तुलसी, अश्वगंधा, एलोवेरा, लेमन ग्रास, सतावर आदि 20 औषधीय पौधे लगाने के लिए विभाग द्वारा प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

यह योजना सेंट्रल एरोमेटिक एंड मेडिसिनल प्लांट बोर्ड (सीमैप) की ओर से संचालित की जा रही है। पहले अपने खर्चे पर पौधे लगाने होंगे। इसके बाद इसकी फोटो खींचकर विभाग को भेजना होगा। उद्यान विभाग में आधार कार्ड और पासबुक की फोटो काॅपी जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उद्यान विभाग हर्बल गार्डन का भौतिक सत्यापन करेगा। सारी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद लाभार्थी के खाते में 2500 रुपये भेजे जाएंगे। सार्वजनिक या निजी भूमि पर बड़े पैमाने पर औषधि नर्सरी लगाता है तो उसे अनुदान दिया जाएगा।




सेंट्रल ऐरोमेटिक एंड मेडिसिनल प्लांट बोर्ड की ओर से पहली बार यह योजना संचालित की जा रही है। हर्बल गार्डेन लगाने पर बागवानी प्रेमियों को सत्यापन कर 2500 रुपये की सहायता दी जाएगी। इसे घर की छत पर भी लगाया जा सकता है। - अनूप चतुर्वेदी, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed