फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pitru Paksha begins today; these 15 days will be dedicated to ancestors.

Auraiya News: पितृपक्ष आज से, पितरों को समर्पित रहेंगे 15 दिन

Fri, 25 Sep 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Pitru Paksha begins today; these 15 days will be dedicated to ancestors.
वीरेंद्र मोहन शुक्ला
औरैया। आज से पितृपक्ष शुरू हो गए हैं। यह समय पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म के लिए विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृपक्ष में पूर्वज पृथ्वी लोक पर आकर अपने वंशजों पर कृपा बरसाते हैं।
विज्ञापन

पितरों की आत्मशांति और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विधि-विधान से श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। इस दौरान पूरे 15 दिनों तक कई नियमों का विशेष रूप से पालन करने की मान्यता है। श्राद्धपक्ष का समय अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का होता है। इसलिए इस दौरान सात्विक भोजन करने के साथ पंचबली का भी ध्यान रखा जाता है। आचार्य वीरेंद्र मोहन शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार से शुरू हो रहे श्राद्ध का विशेष महत्व है। इन 15 दिनों में कोई शुभ कार्य नहीं होते हैं, लेकिन पूर्वजों के तर्पण, पिंडदान, दान और श्राद्ध कर्म से ये दिन विशेष बन जाते हैं। विधि-विधान से किए गए कर्मों से पितरों को शांति मिलती है और परिवार में खुशियां बनी रहती हैं।
विज्ञापन

पितृपक्ष के दौरान बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए। यह नकारात्मकता और दोष को बढ़ा सकता है। श्राद्ध पक्ष में खरीदारी, बड़ी धार्मिक यात्राएं और नए मांगलिक कार्य करने से बचने की परंपरा है। इसके अलावा, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे मांगलिक कार्यों के साथ कोई नई शुरुआत करने से भी बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य मनोज अवस्थी ने बताया कि पितृपक्ष के दौरान भोजन में सात्विकता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पितृपक्ष में भोजन का पहला हिस्सा गाय, कुत्ते, कौवे, देवता और चीटियों के लिए निकालना चाहिए, इसे पंचग्रास कहा जाता है। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

वीरेंद्र मोहन शुक्ला

वीरेंद्र मोहन शुक्ला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed