{"_id":"6528329eb94332b8210d6360","slug":"pipeline-was-laid-by-digging-the-road-the-responsible-forgot-to-close-it-auraiya-news-c-211-1-aur1002-3973-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सड़क खोदकर बिछा दी पाइप लाइन, बंद करना भूले जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सड़क खोदकर बिछा दी पाइप लाइन, बंद करना भूले जिम्मेदार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ककोर (औरैया)। जिले भर में जल जीवन योजना के तहत हर घर जल योजना के तहत प्रत्येक दहलीज तक पानी की पाइप लाइन पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाने के बाद कार्यदायी संस्था की ओर से गड्ढों को खुला छोड़ दिया जा रहा है। जिससे खुले गड्ढे लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं।
प्रदेश भर में चल रहे जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर जल योजना के तहत औरैया जनपद में भी प्रत्येक घर तक पाइप लाइन के माध्यम से पानी पहुंचाने का काम चल रहा है। इस कार्य में लगे ठेकेदारों और प्राइवेट कंपनी की अनदेखी अधिकांश जगहों पर देखने को मिल रही हैं।
अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाने के दौरान ठेकेदार की ओर से सड़क के किनारे बड़े-बड़े गड्ढे खोदे जा रहे हैं। अहम बात यह है कि पाइप लाइन बिछाने के बाद इन गड्ढों को बंद न करके खुला छोड़ा जा रहा है। संबंधित कार्यदायी कंपनी की अनदेखी के चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
ककोर-फफूंद मार्ग पर इटाहा ग्राम पंचायत की माखनपुर के सामने दखलीपुर तक गड्ढे खोदने के बाद उन्हें बंद नहीं किया गया है। गांव के प्रदीप राजपूत, आसाराम राजपूत, दिलीप ने बताया कि बरसात के पहले गड्ढे खोद दिए गए थे। तब से अभी तक ये खुले पड़े हुए हैं। इन गड्ढों को बंद कराने को लेकर किसी की ओर से कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई गई।
काम कर रहीं कंपनियों को पाइप लाइन डालने के बाद गड्ढे बंद करने के लिए कई बार पत्राचार कर निर्देश जारी किए जा चुके हैं। फिर भी यदि कहीं गड्ढे छूट गए हैं तो उनका निरीक्षण करवा कर बंद कराने की दिशा में एक-दो दिन में ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
- अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम