{"_id":"6140e68f8ebc3ec7722ae633","slug":"pipe-line-work-start-in-shastri-nagar-auraiya-news-knp6522114198","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्रीनगर वार्ड में जलनिकासी के लिए राइजिंग लाइन बिछाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्रीनगर वार्ड में जलनिकासी के लिए राइजिंग लाइन बिछाने का काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। शास्त्रीनगर वार्ड में जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए प्रयास शुरू हो गया है। लाखों की लागत से बनने वाले पंप हाउस की जगह को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण फिलहाल जलनिगम ने पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है।
शास्त्रीनगर वार्ड में मुख्य मार्ग की सड़क ऊंची होने व वार्ड की सभी गलियां नीची होने के कारण जलनिकासी नहीं हो पाती है। दिबियापुर का मुख्य बाजार, बड़ी सब्जी मंडी जाने वाली गली में घुटनों तक जलभराव हो जाता है। इस समस्या के निदान के लिए नगर पंचायत दिबियापुर ने जल निगम के माध्यम से 91 लाख रुपये से कलेक्शन चैंबर का निर्माण शुरू कराया था। लेकिन पास में बने एक मकान मालिक ने अंडरग्राउंड कलेक्शन चैंबर बन जाने के बाद ऊपरी हिस्से पर बन रहे पंप हाउस को लेकर आपत्ति जताई थी।
इसके कारण जनवरी से कलेक्शन चैंबर का निर्माण कार्य ठप पड़ा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा है। इसके कारण प्रतिदिन नगर पंचायत द्वारा पंप लगाकर वार्ड का पानी निकालने की कवायद की जाती है। सोमवार को जल निगम ने एक बार फिर से यहां पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कराया है। नगर पंचायत दिबियापुर की अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव का कहना है कि पंप हाउस की जगह को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसलिए जल निगम ने पंप हाउस निर्माण का काम रोक रखा है। लेकिन शेष काम पर कोई विवाद न होने के कारण राइजिंग लाइन बिछाने का काम शुरू कराया गया है। न्यायालय का निर्णय आने के बाद पंप हाउस निर्माण संबंधी कार्य कराया जाएगा।