{"_id":"6589c3d62998dda5950125c7","slug":"pipe-line-getting-damaged-while-installing-electricity-pole-auraiya-news-c-211-1-aur1001-6784-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बिजली पोल लगाने में क्षतिग्रस्त हो रही पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बिजली पोल लगाने में क्षतिग्रस्त हो रही पाइप लाइन
Mon, 25 Dec 2023 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
औरैया। शहर में इन दिनों बिजली विभाग की ओर से जर्जर लाइनों को ठीक करने की कवायद की जा रही है। बिजली के पोल लगाने में पालिका कर्मचारियों की मदद न लेने से अंडरग्राउंड पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो रही हैं। जिससे लोगों के घरों में दूषित पानी पहुंचने से उन्हें परेशानी हो रही। सोमवार को नगर पालिका में वार्ड वासियों की ओर से की गई शिकायत के बाद जलकलकर्मी पहुंचे। जहां मरम्मत का काम शुरू कराया गया।
शहर में जलापूर्ति को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नगर पालिका परिषद के जलकल विभाग को इन दिनों एड़ी से लेकर चोटी तक का दम लगाना पड़ रहा है। इसके पीछे की वजह जहां एक ओर गैस पाइप लाइन बिछाने वाली कंपनी है वहीं दूसरी ओर बिजली लाइन। दोनों ही कामों से शहर की अंडरग्राउंड पाइप लाइन आए दिन क्षतिग्रस्त होती जा रही हैं। खास बात यह है कि किसी भी कंपनी की ओर से अंडरग्राउंड बिछाने वाली लाइनों में पालिका कर्मचारियों की मदद न लिए जाने से यह समस्या खड़ी हो रही है। जिससे जानकारी के अभाव में अंडरग्राउंड बिछी पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है। सोमवार को शहर के नरायनपुर स्थित शीतला माता मंदिर के पास व जमाल शाह समीप ओमनगर को जाने वाली गली में बिजली कर्मचारियों की अनदेखी से लगाए गए बिजली पोल से अंडर ग्राउंड पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे लोगों के घरों में दूषित पानी पहुंचने लगा। स्थानीय लोगों व सभासदों की सूचना पर जलकल कर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद गड्ढे की खुदाई कराते हुए पाइप लाइन को ठीक करने का काम शुरू कराया गया। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि जलकल बाबू रामआसरे की देखरेख में मरम्मत काम कराया जा रहा है। जलापूर्ति प्रभावित नहीं हुई है।