फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pickup overturned due to axle breakage, one dead

Auraiya News: एक्सल टूटने से पिकअप पलटी, एक की मौत

Fri, 14 Nov 2025 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Pickup overturned due to axle breakage, one dead
बिधूना। बेला-बिधूना मार्ग पर मुनुआ पुरवा मोड़ के पास शुक्रवार सुबह पिकअप वाहन एक्सल टूटने से सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन सवार एक की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को बेला व बिधूना के सीएचसी भेजा गया, जहां से उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कन्नौज के बिलंदपुर से सूकर लादकर पिकअप वाहन हरदोई की मंडी जा रहा था। सुबह नौ बजे के करीब मनुआ पुरवा मोड़ के पास पिकअप का एक्सल टूट गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में बिलंदापुर सौंरिख निवासी राजेश्वर कठेरिया (45) की दबकर घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कबीरपुर निवासी विनोद वाल्मीकि, शेखपुर छिबरामऊ निवासी चालक प्रमोद कुमार, बिलंदपुर निवासी मिजाजीलाल और सौंरिख निवासी सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर थानाध्यक्ष गंगादास गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल बेला व बिधूना पहुंचाया गया। बिधूना अस्पताल पहुंचे राजेश्वर कठेरिया को डॉक्टरों ने को मृत घोषित कर दिया। अन्य गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन ने बताया कि राजेश्वर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उनके पीछे पांच बेटियां व एक बेटा प्रांशु है। पत्नी सुनीता और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed