{"_id":"61b24f86cf739501673649cf","slug":"pharmacists-on-strike-for-two-hours-auraiya-news-knp6686864112","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली पट्टी बांध दो घंटे हड़ताल पर रहे फार्मासिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली पट्टी बांध दो घंटे हड़ताल पर रहे फार्मासिस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। लंबित मांगों को लेकर फार्मासिस्टों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर दो घंटे काम नहीं किया। इस दौरान मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
फार्मासिस्टों ने मांगे पूरी न होने पर बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय नेताओं के आह्वान पर फार्मासिस्ट 20 सूत्री मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।
शहर स्थित 50 शैया अस्पताल और चिचौली स्थित 100 शैया अस्पताल में फार्मासिस्टों ने सुबह आठ से 10 बजे तक पूर्ण कार्य बहिष्कार किया। वहीं अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर 10 से 12 बजे तक कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
चिचौली जिला अस्पताल में प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन के मंत्री विवेक कुमार गुप्ता ने बताया कि 16 दिसंबर तक अस्पतालों में फार्मासिस्ट दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे।
इसके बाद भी यदि मांगे नहीं मानी जाती हैं तो वह लोग बेमियादी हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त बनाने में फार्मासिस्टों का योगदान सराहनीय रहा है।
सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए प्रमोद त्रिपाठी, सतपाल कटियार, राजीव पाल, राजकुमार गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, प्रवेश कुमार त्रिवेदी, प्रमोद कुमार यादव, सत्य प्रकाश मिश्रा आदि ने सहयोग प्रदान किया।