फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Phaphund police station chief has been put on the line for negligence like not informing higher officials about the action taken against illegal soil mining.

Auraiya News: लापरवाही में फफूंद थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Wed, 31 Jan 2024 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 31 Jan 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Phaphund police station chief has been put on the line for negligence like not informing higher officials about the action taken against illegal soil mining.
फफूंद। अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई की सूचना उच्च अधिकारियों को न देने जैसी लापरवाही करने पर फफूंद थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं, खनन इंस्पेक्टर की ओर से मौके पर कार्रवाई न करने पर भी जिलाधिकारी नेहा प्रकाश को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर मिट्टी खनन की सूचना प्रसारित हो रही थी। जांच में पता चला कि शेरपुर सरैया समीप सोमवार रात जेसीबी व छह ट्रैक्टर खड़े होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र भी मौके पर पहुंचे थे। थाना पुलिस वाहनों को कब्जे में ले सकती थी। खनन इंस्पेक्टर ने केवल मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को ही सदर कोतवाली में खड़ा करा दिया। बाकी वाहनों को छोड़ दिया। सुबह मामला सोशल मीडिया में वायरल हो गया। मामले की प्राथमिक जांच में उच्चाधिकारियों को सूचना न देने को लेकर फफूंद थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, खनन इंस्पेक्टर द्वारा जेसीबी व अन्य ट्रैक्टर-ट्राॅलियों पर कार्रवाई न करने को लेकर जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है। मामले में सीओ बिधूना को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
-----------------
इनसेट
खनन इंस्पेक्टर से एडीएम ने मांगा स्पष्टीकरण
औरैया। शेरपुर सरैया में मिट्टी खनन को लेकर खनन इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार को लपेटे में लिया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह ने खनन इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं, तहसील स्तर से पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कराई गई है।

अपर जिलाधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि खनन इंस्पेक्टर से मामले में जवाब मांगा गया है। रात में दो वाहन पकड़े जाने की पुष्टि हुई है। एक ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीज तो दूसरे का चालान किया गया है। फिलहाल मामले की जांच सदर तहसील स्तर से कराई जा रही है। कौन खनन करा रहा था। किसकी जमीन है। अनुमति ली गई थी कि नहीं। रात में यह खनन किस तरह से चल रहा था। कौन-कौन जिम्मेदार हैं। इधर, खनन अधिकारी देशराज ने कहा कि हाईकोर्ट में किसी सिलसिले में आया हुआ हूं। मामले की सूचना मिली है। औरैया पहुंचकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed