{"_id":"658483ba525dec8df704026b","slug":"phaphund-mighty-lions-reached-the-finals-after-defeating-d-tech-warriors-auraiya-news-c-211-1-aur1002-6643-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डी-टेक वॉरियर्स को हराकर फाइनल में पहुंची फफूंद माइटी लायंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डी-टेक वॉरियर्स को हराकर फाइनल में पहुंची फफूंद माइटी लायंस
Thu, 21 Dec 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। डीपीएल-2 में गुरुवार को क्रिकेट का रोमांच दिखाई दिया। लीग मैच के बाद हुए क्वालीफायर-1 मैच में फफूंद माइटी लायंस ने डी-टेक वॉरियर्स को कड़े मुकाबले में पांच रनों से हराया। जबकि एलीमिनेटर मैच में दिबियापुर सुपर पावर ने रशियन फाइटर को छह विकेट से हराया। फफूंद माइटी लायंस की टीम अब सीधे 23 दिसंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में खेलेगी। डीपीएल-2 में अमर उजाला मीडिया पार्टनर के तौर पर जुड़ा है।
गुरुवार सुबह क्वालीफायर-1 मैच में फफूंद माइटी लायंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। फफूंद माइटी लायंस ने 15 ओवर में 8 विकेट पर 150 रन बनाए। भानु पाल ने 16 गेंद पर 43 रन तथा ऋषभ यादव ने 19 गेंद पर 25 रन बनाए। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी डी-टेक वॉरियर्स की टीम कड़ी स्पर्धा में 14.4 ओवर में 145 रनों पर आल आउट हो गई। टीम की ओर से विवेक कुमार ने 25 गेंद पर 47 रन तथा राघव ठाकुर ने 24 गेंद पर 40 रन बनाए।
दोपहर में हुए एलीमिनेटर मैच में दिबियापुर सुपर पावर ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी रशियन फाइटर की टीम 13.1 ओवर में 106 रनों पर आल आउट हो गई। टीम की ओर से शोएब ने 10 गेंद पर 28 रन तथा अमन राजपूत ने नौ गेंदों पर 13 रन बनाए। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी दिबियापुर सुपर पावर की टीम ने 11.4 ओवर में निर्धारित लक्ष्य पा लिया। टीम ने छह विकेट से मैच जीत लिया। टीम की ओर से नितिन कुमार ने 25 गेंद पर 43 रन तथा नितिन राव ने 13 गेदों पर 25 रन बनाए। क्वालीफायर प्रथम के खिलाड़ी भानू पाल एवं दिबियापुर सुपर पॉवर के नितिन कुमार को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। देवेश सावित्री देवी राजपूत, सोनू कुशवाह व नितिन गुप्ता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। डीपीएल-2 के आयोजक दिबियापुर क्रिकेट क्लब के डायरेक्टर संतोष कुमार एवं देवेश राजपूत ने बताया कि क्वालीफायर-1 जीतने वाली फफूंद माइटी लायंस टीम 23 दिसंबर को होने वाला फाइनल मुकाबला खेलेगी। जबकि एलीमिनेटर मैच जीतने वाली दिबियापुर सुपर पॉवर की टीम शुक्रवार को होने वाली क्वालीफायर-2 मुकाबले में डी-टेक वॉरियर्स से भिड़ेगी।