फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Petrol pump, dhaba and ice factory running on stolen electricity

Auraiya News: चोरी की बिजली से चल रहा पेट्राेल पंप, ढाबे और बर्फ फैकटरी

Wed, 12 Jun 2024 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump, dhaba and ice factory running on stolen electricity
औरैया। छापेमारी के दौरान मंगलवार को अजीतमल में पेट्रोल पंप पर चोरी की बिजली संचालित मिली। वहीं औरैया व मुरादगंज में भी चोरी की बिजली से ढाबे जगमग होते मिले। इसके अलावा कई घरों में भी कटिया पकड़ी गई। सभी प्रकरणों में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को असेनी प्रथम के अवर अभियंता विजय सिंह के खिलाफ चेकिंग समेत कई मामलों में लापरवाही पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई होते ही बिजली अधिकारियों में चेकिंग करने को लेकर सक्रियता बढ़ गई। इसका परिणाम भी देखने को मिला। अधिकारियों ने सक्रियता दिखाते हुए अजीतमल क्षेत्र में बिजली चोरों की धरपकड़ को अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान उपखंड अधिकारी अजीतमल राहुल कुमार, अवर अभियंता धीरेंद्र प्रताप, अवर अभियंता चपटा कृष्ण कुमार राठौर ने बाबरपुर के मोहल्ला शांति नगर में स्थित श्री ऑटो मोबाइल पेट्रोल पंप व अजीतमल के मोहल्ला आजादनगर में बर्फ फैक्ट्री पर छापेमारी की। जहां दोनों प्रतिष्ठानों पर बिजली की चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा टीम ने मुरादगंज हाईवे पर जलूपुर के पास कृष्णा ढाबा, औरैया में एसडीओ अजय कुमार व जेई सुभाष चंद्र यादव ने छापेमारी कर जालौन रोड पर संचालित संगम ढाबा समेत गल्ला मंडी के पास एक घर में कनेक्शन के बावजूद अलग से कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा। इन सभी मामलों संबंधित अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस थाना में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसडीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि चोरी की बिजली जलाते पकड़े जाने पर संबंधित पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इनसेट---
बिजली चोरी करते पकड़ा, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बिधूना। क्षेत्र के गांव ऐली में बिजली विभाग के अधिकारियों ने चेकिंग अभियान चलाया। इससे बिजली चोरों में खलबली मच गई। उपकेंद्र सोहनी के जेई ओमवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने ऐली गांव में चेकिंग शुरू की। जहां चेकिंग के दौरान टीम ने गांव के मदनलाल, ब्रजेश कुमार, कमल सिंह, अशोक कुमार को चोरी करके बिजली का उपभोग करते पाया। इनके खिलाफ संबंधित थाना में बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया। जेई ने बताया कि बिजली चोरों के खिलाफ किसी ग्रामीण ने शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके आधार पर चेकिंग अभियान चलाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed