फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Petrol price hike on diesel blew effigy of Prime Minister

पेट्रोल डीजल कीमतों में वृद्धि पर फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

Mon, 18 May 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 18 May 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Petrol price hike on diesel blew effigy of Prime Minister
पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी के विरोध में सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष सुधीर यादव कल्लू के नेतृत्व में युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


 
सयुस जिलाध्यक्ष सुधीर यादव कल्लू ने कहा कि डीजल कीमत बढ़ने से पहले से दैवीय आपदा की मार झेल रहे किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। पेट्रोलियम पदार्थों कीमतों में हो रही वृद्धि से आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बढ़ी कीमतों को तुरंत वापस लिए जाने की मांग की।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष कल्लू यादव के साथ राजेश सेंगर, सभासद प्रिंस यादव, सभासद राहुल अंबेडकर, उदयवीर यादव, सीके पोरवाल, टाइगर यादव, मोनू यादव, संदीप यादव, नीलू गुप्ता, सीटू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




केंद्र सरकार द्वारा डीजल और पेट्रोल की बढ़ी कीमताें के विरोध में तथा मुलायम यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने रैली निकाली।


 
रविवार को सुबह 10 बजे साइकिल रैली की शुरूआत भीखेपुर चौराहे से हुई होती हुई कस्बे की गलियों से गुजरी। रैली कस्बे के विभिन्न मार्गो से निकल पर बाबरपुर चौराहे पर समाप्त हुई।



इस अवसर पर जिला अध्यक्ष टिल्लू राजपूत, ओमवीर यादव मोहित यादव, देवेंद्र द्विवेदी, सुघर सिंह गुर्जर, मोनू राजपूत, विनोद सेंगर, रिंकू, राजा सिंह, मनीष यादव, महेेंद्र राजपूत, सोनू कुशवाहा आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed