{"_id":"64330db2f6910e8e400ea414","slug":"peoples-breath-stopped-for-seven-hours-after-the-threat-of-lunatic-auraiya-news-c-12-1-171820-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सिरफिरे की धमकी के बाद सात घंटों तक थमी रहीं लोगों की सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सिरफिरे की धमकी के बाद सात घंटों तक थमी रहीं लोगों की सांसें
Mon, 10 Apr 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। एक सिरफिरे की फोन काल के कारण पूरे प्रदेश के पुलिस विभाग में खलबली मची रही। लखनऊ से बीडीडीएस टीम, लखनऊ, झांसी और फिरोजाबाद की एंटी साइबोटिक टीम (एएस चेक टीम) और फिरोजाबाद की डाग स्क्वॉड टीमों समेत जिले भर के पुलिस आला अधिकारी और जीआरपी, आरपीएफ टीम बम की तलाश में जुटी रही। इस दौरान सात घंटों तक पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों की सांसें थमीं रहीं। कई पहलुओं की जांच के बाद गिरफ्तार सिरफिरे को जेल भेजा गया।
शनिवार शाम यूपी 112 पर एक फोन काल आती है। फोन करने वाला कहता है कि वह अफगान खान पुत्र काले खां निवासी लोहिया नगर गली नंबर 49 से बोल रहा है। उसने 12 घंटे के अंदर दिबियापुर थाने को बम से उड़ाने की धमकी दी। इस धमकी के बाद जिले के पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। सीओ प्रदीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा समेत पुलिस फोर्स ने थाने में चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। थाने में सिपाही से लेकर दरोगा और इंस्पेक्टर की सांसें थमी रहीं।
जब थाने में कुछ नहीं मिला तो रेलवे स्टेशन फफूंद पर आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय, जीआरपी चौकी प्रभारी जय किशोर के नेतृत्व में ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर सघन चेकिंग की गई। परंतु कोई वस्तु नहीं मिली। धमकी की गंभीरता से लेते हुए मंडल और प्रदेश मुख्यालय पर जानकारी दी गई। तुरंत लखनऊ से बम डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस), लखनऊ, झांसी एवं फिरोजाबाद से एंटी साइबोटिक टीम (एएस चेक टीम), फिरोजाबाद से डाग स्क्वॉड आदि टीमें देर रात दिबियापुर पहुंच गईं। यहां लगभग 12 बजे तक थाने और रेलवे स्टेशन फफूंद पर सघन चेकिंग की गई। परंतु कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद ही प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस बीच सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने आरोपी अफगान खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के दरोगा शेर सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा के अनुसार आरोपी के खिलाफ धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
अफगान के खंगाले गए आतंकी कनेक्शन
अफगान खान द्वारा थाने को बम से उड़ाने की धमकी के बाद आरोपी के रिश्तेदारियों और परिचितों के आतंकी कनेक्शन तलाशे गए। इसके साथ ही आरोपी के सोशल मीडिया के अकाउंट भी खंगाले गए। काफी गहनता से छानबीन के बाद भी आरोपी की कोई संदिग्ध गतिविधि न मिलने पर माना गया कि वह सिरफिरा है।