फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   People suffering from scorching heat , spread-eagle on the streets silence

भीषण गर्मी से लोग बेहाल, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Mon, 11 May 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 11 May 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
People suffering from scorching heat , spread-eagle on the streets silence

तेज धूप, भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। गर्मी से जहां आम जनमानस परेशान है। वहीं पशु पक्षी भी बेहाल हैं। दोपहर को गलियों व सड़काें पर सन्नाटा पसर जाता है। यही नहीं गर्मी के कारण सुबह व दोपहर को बाजार में सन्नाटा बना हुआ है। सभी को गर्मी व लू से बचने को बस कूल..कूल का इंतजार है।

विज्ञापन




रविवार दोपहर 12 बजे का समय था। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग छांव ढूंढते नजर आए। कुछ पेड़ के नीचे बैठे दिखाई दिए।



सड़कों पर निकले लोग धूप और लू से बचने को चेहरे पर अंगौछा बांधे सड़क से गुजरते दिखाई दिए। लगातार पड़ रही गर्मी ने आम जनमानस को झकझोर कर रख दिया। लोग गर्मी से बचाव करने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं।
विज्ञापन




 
दिखाई नहीं दे रही सड़कों पर प्याऊ- औरैया। भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है, लेकिन पालिका प्रशासन ने अभी तक शहर के प्रमुख मार्गों पर एक भी प्याऊ नहीं लगाई है। पालिका प्रशासन पानी के एक टैंक से लोगों की प्यास बुझाता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गर्मी के साथ शहर की समाजसेवी संस्थाएं भी गायब हो गईं है।। पिछले वर्ष दो-तीन समाजसेवी संस्थाओं ने आगे बढ़कर प्रमुख चौराहों पर लगाकर लोगों की प्यास बुझाने का काम किया था।



 
गर्मी व लू से बचाव को करें उपाय- गर्मी से बचने के लिए जिला अस्पताल के डा. शत्रुघ्न कटियार ने बताया कि गर्मी के मौसम में प्रयास किया जाए कि धूप में न निकला जाए।




अगर कोई भी व्यक्ति धूप में निकलता है तो वह अपने साथ अंगौछा व छतरी लेकर चले, जिससे कि धूप से बचाव किया जा सके। वहीं खाने पीने की चीजों पर विशेष ध्यान रखा जाएं। उन्होंने बच्चों को ताजी चीज खिलाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed