फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   people suffer due to silt

ऐ ऐ जरा बच के, पूरे दिन चिल्लाकर सचेत करते नजर आए दुकानदार

Sat, 26 Dec 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
people suffer due to silt
सिल्ट के मलबे में फिसला बाइक सवार - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। शुक्रवार रात हरचंदपुर रजबहे में सिल्ट सफाई के बाद बिधूना दिबियापुर सीसी मार्ग पर फैला मलबा राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। कई लोग सिल्ट में फिसलकर गिए पड़े और व्यवस्था को कोसते नजर आए। उन्होंने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बहेड़े वाली पुलिया के समीप दिबियापुर बिधूना मार्ग पर सड़क किनारे दुकानदार पूरे दिन यही चिल्लाते नजर आए कि ऐ भाई जरा बच के। लेकिन जब तक वाहन सवार कुछ समझ पाते, फिसल पड़ेे। यहां तक कि ट्रक भी फंस गया।
विज्ञापन

क्रेन मंगाकर ट्रक को निकलवाया गया। साइकिल सवार सब्जी विक्रेता की सब्जी बंबे में गिर गई। स्थानीय लोगों ने जल्द सिल्ट हटवाने की मांग की। इस संबंध में सहायक अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि रजबहे की दूसरी पटरी पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। मजबूरी में सड़क किनारे ही सिल्ट निकलवाकर रखी जाती है। मलबा सूखते ही सड़क की सफाई करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed