{"_id":"67782a0e8b785550e60b3303","slug":"people-shivered-due-to-cold-wave-confined-to-their-homes-auraiya-news-c-211-1-aur1006-120701-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शीत लहर से कांपे लोग, घरों में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शीत लहर से कांपे लोग, घरों में कैद
विज्ञापन
हाईवे पर छाए कोहरे के बीच जाता बाइक सवार।
- फोटो : हाईवे पर छाए कोहरे के बीच जाता बाइक सवार।
औरैया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को शीत लहर ने लोगों को खूब छकाया। सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला। जरूरत पर ही लोग सड़क पर निकले। सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। दोपहर में कुछ देर सूर्य देवता के दर्शन भी हुए, लेकिन इस सब के बीच शीत लहर चलने से ठिठुरन कम नहीं हो सकी। रात होते-होते सर्दी और बढ़ती गई। अधिकतम तापमान 19 तो न्यूनतम 6.5 डिग्री दर्ज किया गया।
बाजार में दोपहर के समय ही कुछ देर के लिए चहलकदमी देखने को मिली। कोहरे के बीच लाइटें जलाकर वाहन रेंगते रहे। मौसम वैज्ञानिक अनंत कुमार ने बताया कि तापमान में अभी और गिरावट देखने को मिलेगी। शीत लहर चलने के साथ ही घना कोहरा रहेगा। बच्चों व बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम के लिहाज से खानपान व गर्म कपड़ों के इस्तेमाल की जरूरत है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
अलाव बने लोगों का सहारा
अजीतमल। कस्बा और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को हाड़ कपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा। छाए घने कोहरे और शीत लहर ने मौसम को बेहद सर्द बना दिया। दोपहर तक लोग घरों में कैद रहे। इसके बाद धुंध कम होने पर लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि, शाम होते ही मौसम में फिर से बेहद ठंडक हो गई। इस सब के बीच लोग अलाव के इर्द-गिर्द बैठकर आंच लेते रहे।