फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   People of Dibiyapur will soon get rid of basic problems

दिबियापुर के लोगों को जल्द मूलभूत समस्याओं से मिलेगी निजात

Sun, 01 May 2022 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
People of Dibiyapur will soon get rid of basic problems
दिबियापुर का ड्रोन कैमरे की मदद से लिया गया दृश्य - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। जल्द ही दिबियापुर नगर पंचायत के निवासियों को मूलभूत समस्याओं से निजात मिल सकेगी। शासन ने दिबियापुर नगर पंचायत को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत चयनित किया है। इसके लिए मूलभूत समस्याओं से निजात दिलाने के लिए शासन से लगभग चार करोड़ रुपये मिलेंगे। नगर पंचायत ने आर्किटेक्ट व टाउन प्लानर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिबियापुर नगर पंचायत जिले की प्रमुख नगर पंचायतों में शुमार है। बेतरतीब तरीके से बसी दिबियापुर में कई स्थानों पर अक्सर जलभराव की समस्या रहती है। इसके अलावा कई अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी है। जिलाधिकारी औरैया की अनुशंसा पर शासन ने दिबियापुर नगर पंचायत को पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत चयनित किया है।
विज्ञापन

चयनित होने के बाद अब नगर पंचायत प्रशासन तेजी से तैयारियों में जुटा है। अवस्थापना सुविधाओं के अंतर्गत कार्यों को शामिल कर कार्ययोजना एवं डीपीआर तैयार कराने के लिए अनुभवी आर्किटेक्ट, टाउन प्लानर की तलाश शुरू कर दी है। ताकि मूलभूत समस्याओं से नगरवासियों को निजात दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्किटेक्ट व टाउन प्लानर का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति करेगी। आर्किटेक्ट/टाउन प्लानर द्वारा नगर की प्रमुख समस्याओं का सर्वे कर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। इससे काफी हद तक मूलभूत समस्याओं से यहां के निवासियों को निजात मिलेगी।
आर्किटेक्ट व टाउन प्लानर का जल्द होगा चयन
नगर पंचायत चेयरमैन अरविंद पोरवाल ने बताया कि आदर्श नगर पंचायत के लिए चयनित होने पर दिबियापुर के विकास को गति मिलेगी। कई मूलभूत समस्याओं से नगर पंचायत के निवासियों को निजात मिलेगी। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव के अनुसार, जल्द से जल्द आर्किटेक्ट/ टाउन प्लानर का चयन कर कार्ययोजना एवं डीपीआर तैयार कराने की योजना है।
दिबियापुर नगर पंचायत एक नजर में
कुल वार्ड- 15
कुल जनसंख्या -27164 (वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार)
ये कार्य प्रमुखता से होंगे
1- दिबियापुर में जिन वार्डों में जलभराव की समस्या होती है, वहां जलनिकासी के लिए कार्ययोजना तैयार कर जलनिकासी कराई जाएगी।
2- बिजली आपूर्ति बाधित होने पर दिबियापुर नगर पंचायत की पेयजल आपूर्ति बाधित हो जाती है। इस समस्या से निजात के लिए सोलर प्लांट लगाने की योजना पर काम किया जाएगा।

3- जिन वार्डों में अभी तक गलियां नहीं बन पाईं हैं, वहां पर गलियों का निर्माण कराया जाएगा।
4- इस योजना के तहत बनने वाले नालों में बायोरेमेडिएशन एवं फाइटोरेमेडिएशन उपकरण लगाए जाएंगे। इन उपकरणों की मदद से नालों के पानी को साफ किया जा सकेगा। ताकि इन नालों से बड़े नदी-नालों में दूषित पानी न गिरे।
5- नगर में सोलर लाइटें भी लगवाई जाएंगी।

 जानकारी देते अध्यक्ष अरविंद पोरवाल एवं ईओ मोनिका उमराव। संवाद

जानकारी देते अध्यक्ष अरविंद पोरवाल एवं ईओ मोनिका उमराव। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed