फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   People came out in protest against the merger of the school

Auraiya News: स्कूल के विलय के विरोध में उतरे लोग

Sun, 22 Jun 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 22 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
People came out in protest against the merger of the school
बिधूना। कम नामांकन वाले परिषदीय विद्यालयों को बंद कर वहां के बच्चों को नजदीकी परिषदीय विद्यालय में मर्ज करने की नीति का ग्रामीणों ने विरोध किया।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लॉक अछल्दा के उटकपुरा के ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय परिसर में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और स्कूल बंद न करने की मांग की।

प्रधानाध्यापक अशोक कुमार व एसएमसी अध्यक्ष शिवस्वरूप की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें स्कूल को मर्ज करने के प्रस्ताव का अभिभावकों ने कड़ा विरोध किया। कहा कि उटकपुरा विद्यालय में गांव पुरवा मदा, गोपियापुर व पुरवा हरी के बच्चे आते हैं। स्कूल को बंद कर गांव से चार किमी. दूर कमारा गांव मे मर्ज किया जाना उन्हें मंजूर नहीं है।
ग्रामीणों ने बीएसए को संबोधित प्रार्थना पत्र स्कूल में देकर विद्यालय बंद न करने की मांग की है। बैठक में ओमप्रकाश यादव, रामसेवक यादव, सर्जन सिंह, औसान सिंह, नानक सिंह, नागवती, पूजा देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, बीईओ अछल्दा प्रवीन कुमार ने बताया कि शासन का आदेश है कि जहां छात्रों की कम संख्या है। उन विद्यालयों को पास के दूसरे स्कूलों में मर्ज किया जाए। अगर ग्रामीणों को दिक्कत है तो उनकी बात को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed