फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   People are troubled due to the damage to the culvert

Auraiya News: पुलिया क्षतिग्रस्त होने से लोग परेशान

Mon, 11 May 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 11 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
People are troubled due to the damage to the culvert
फोटो-24- गांव साहूपुर के पास क्षतिग्रस्त पुलिया। संवाद
रुरुगंज। अछल्दा-बिधूना मार्ग पर स्थित साहूपुर पुलिया हादसों का सबब बना हुआ है। शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की जान चली गई थी।
विज्ञापन

पुलिया के टूटी दीवार और सुरक्षा मानकों की अनदेखी ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया। हादसे के बाद से ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई है।
शुक्रवार देर रात एक कार ओवरटेक करने के प्रयास में थी, तभी वह पुलिया के क्षतिग्रस्त दीवार से सीधे जा टकराई गई थी। इससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसे में कार सवार बिधूना निवासी प्रांशु (15) पुत्र राठौर गंभीर रूप से घायल हो गया था। सैफई में किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव सुरेंद्र कुमार और अरविंद राजपूत ने बताया कि यह कोई पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। पुलिया के दीवार लंबे समय से क्षतिग्रस्त हैं, जिसे सुधारा नहीं गया। सड़क और पुलिया पर कहीं भी रिफ्लेक्टर या कोई संकेतक नहीं है, जिससे रात के समय वाहन चालकों को पुलिया का अंदाजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रात के समय लाइट न होने के कारण पुलिया की चौड़ाई का अंदाजा नहीं मिल पाता। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सुशील कुमार पटेल ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुलिया को सही करने की स्वीकृति मिल गई है। जल्द पुलिया को सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed