फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   People are troubled by the winding road of the service road

Auraiya News: सर्विस रोड की घुमावदार सड़क से लोग परेशान

Sat, 24 May 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 24 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by the winding road of the service road
कंचौसी। सर्विस रोड की घुमावदार सड़क लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी है। कंचौसी से फफूंद रेलवे स्टेशन के मध्य गेट संख्या छह पर नवनिर्मित सुखमपुर रेल ओवरब्रिज है।
विज्ञापन

यहां सर्विस रोड और मुख्य रोड को जोड़ने वाले हाइटगेज के पास घुमावदार सड़क की चौड़ाई काफी कम है। लोगों ने दोनों तरफ सड़क चौड़ी कराने की मांग की है। सुखमपुर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण दो वर्ष पहले शुरू हुआ था। इसे इस वर्ष फरवरी में पूरा कर दिया गया। इसमें सर्विस रोड बना कर चालू कर दिया गया।
विज्ञापन

ओवरब्रिज के नीचे और खेतों की तरफ मिट्टी का भराव कर चौड़ा रास्ता न बनाए जाने से ट्रैक्टर, ट्रक जेसीबी आदि बड़े वाहन आने-जाने में दिक्कत हो रही है। हादसा होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुदामा, शिवप्रताप, हरीबाबू, धर्मेंद्र आदि ग्रामीणों ने समस्या बताते हुए प्रशासन से इसके निस्तारण की मांग की है। बताया कि बारिश शुरू होने के बाद बड़े वाहन निकलने और भी मुश्किल होगी।
इससे परेशान ग्रामीणों ने सर्विस रोड और मुख्य रोड को जोड़ने वाले हाइटगेज के आसपास सड़क को चौड़ा बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed