{"_id":"68029dde24a97f9b9c098984","slug":"people-are-suffering-in-the-heat-due-to-nine-hours-of-power-cut-auraiya-news-c-211-1-knj1003-124852-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नौ घंटे बिजली कटौती से गर्मी में परेशान लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नौ घंटे बिजली कटौती से गर्मी में परेशान लोग
Sat, 19 Apr 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिधूना। तपिश भरी गर्मी के बीच नौ घंटे की बिजली कटौती से लोग बिलबिला उठे। इस दौरान बिजली विभाग की ओर से कस्बा के भर्थना रोड पर उपकेंद्र के तृतीय फीडर के जर्जर तारों को बदला गया।
जितनी देर तक तार बदलने का काम चला, उतनी देर तक बिजली सप्लाई बंद रही। इससे लोग परेशान रहे। दुकानदारों को जेनरेटर की मदद लेनी पड़ी।
शुक्रवार को बिजली के तार बदलने के दौरान कस्बा के भगत सिंह चौराहे पर दुकानदारों ने जनरेटर चलाकर व्यापार किया।
मोहल्ला व बस्तियों में बिजली न मिलने से लोग पूरे दिन परेशान रहे। कस्बा के लोगों का कहना है कि सर्दी के समय तारों को न बदलकर भीषण गर्मी में तार बदलने का काम किया जा रहा, जिससे गर्मी में लोग बेहाल हो रहे हैं।
शादी वाले घरों में लोगों को बड़ी दिक्कत उठानी पड़ रही है। तारों का बदलने के दौरान सप्लाई बंद रखने से कस्बा के भगत सिंह चौराहा, संजय मार्ग, सीओ ऑफिस, एसडीएम आवास, जवाहर नगर, पंप नंबर तीन, नवीन बस्ती के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
इसके अलावा डीएस स्कूल के पास, लोहिया नगर, धर्म पुरम काॅलोनी, कंठ बिहार काॅलोनी, पुष्प विहार काॅलोनी आदि मोहल्ले के लोग भीषण गर्मी में बेहाल रहे। ऐसे में उन घरों में ज्यादा परेशानी हुई, जहां इन दिनों शादी है।