फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pension funds in the account will no longer directly

अब सीधे खाते में पहुंचेगा पेंशन फंड

Tue, 29 Mar 2016 10:58 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Tue, 29 Mar 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Pension funds in the account will no longer directly
पेंशन
इस साल रिटायर हो रहे राज्यकर्मियों और टीचरों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें पेंशन फंड के लिए पत्रावली लेकर मुख्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नए वित्तीय वर्ष से पेंशन पत्रावलियों को आनलाइन किया जा रहा है। आनलाइन पत्रावली के निस्तारण के बाद पेशनर को सीधे उनके खाते में पेंशन का फंड कराया जाएगा।
विज्ञापन


अब तक राज्यकर्मियों को रिटायर्ड होने पर अपनी पेंशन पत्रावलियों की हार्डकॉपी की दो-तीन प्रतियों में बनाकर मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही थी। पत्रावलियों में सूचनाओं की कमी बताकर रिटायर्ड कर्मी मुख्यालय के चक्कर लगाते रहते थे। लेकिन नए वित्तीय वर्ष से पेपर लेस वर्क स्कीम के तहत पेंशन पत्रावली को ऑनलाइन किया जा रहा है। इसमें रिटायर्ड होने वाले राज्यकर्मियों के सभी प्रपत्र अपने संबंधित विभाग की वेबसाइट पर मिलेंगे। प्रपत्रों में होने पर कर्मी को आनलाइन सूचना दिए जाने की व्यवस्था की गई है। आनलाइन पत्रावली के निस्तारण के बाद रिटायर्ड कर्मी को स्वीकृत पेंशन फंड की धनराशि सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी। यह सहूलियत जिले में एक अप्रैल से शुरू हो रही है। इसके लिए जिला कोषागार तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन


मौजूदा सत्र के रिटायर्ड कर्मी को मिलेगी सुविधा
आनलाइन पेंशन पत्रावली के तहत पेंशन फंड का आनलाइन भुगतान की सुविधा का लाभ मौजूदा सत्र के रिटायर्ड कर्मचारी को भी मिलेगा। जिला कोषागार की माने तो 31 मार्च में सेवानिवृत होने वाले टीचरों और राज्यकर्मियों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनलाइन पेंशन पत्रावली की सुविधा शुरू होने पर रिटायर्ड कर्मचारी को बड़ी राहत मिलेगी। आनलाइन पत्रावली को लेकर संबंधित विभागों को सूचना भेजी जा रही है।
रामविलास, प्रभारी टीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed