{"_id":"2d94f924e82db8673f63c43849a6a405","slug":"pegistion-the-pradhan-on-government-handpump-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान ने सरकारी हैंडपंप कब्जाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान ने सरकारी हैंडपंप कब्जाया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 19 Jul 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक औरैया की ग्राम पंचायत निगड़ा प्रधान जनता के दुख-दर्द को भूलकर अपने सुख सुविधाओं में मस्त दिख रही हैं। ग्रामीणों की सुविधाओं को शासन से लगाए हैंडपंप पर प्रधान ने सबमर्सिबल डाल ली है। इसके अलावा यहां के लोग मूलभूत सुविधाएं के लिए जूझते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
न बिजली, न पानी और न ही सड़कें ग्रामवासियों को परेशानी का सबब बना है। गांव के लोगों ने समस्या से निजात दिलाने को अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत निगड़ा में चार हजार की आवादी है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर यह गांव कोसों दूर है। यहां बिजली के खंभे तो हैं, लेकिन बिजली समस्या बनी हुई है। ग्राम प्रधान निधि से इस गांव में दो-तीन खडंजे व एक सीसी रोड बनवाई गई।
विज्ञापन
गांव में सड़कें दुरुस्त न होने से परनालों का पानी गलियों में भर जाता है। लोगों को राह चलना दूभर है। टूटी सड़कें, सड़कों पर फैला पानी निगड़ा ग्राम पंचायत की पहचान बन चुका है।
कोई नहीं है सुनने वाला - औरैया। ग्राम निगड़ा के अनुज चतुर्वेदी ने बताया कि बरसात में परनालों का पानी घरों के अंदर तक पहुंच जाता है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी होती है। प्रधान से समस्या से निजात दिलाने की बात कहीं, लेकिन हल नहीं निकला।
पात्रों को नहीं मिल रहे है आवास - औरैया। ग्राम के केशर रावत का कहना है कि वह भूमिहीन है, उसने प्रधान से आवास आवंटित किए जाने की बात कही, लेकिन पात्रों को न आवास न मिलकर अपात्रों को आवास आवंटित कराए गए। साथ ही गांव में कई समस्याएं है, जिनका निस्तारण नहीं हो सका है।
अंधा बांटे रेवड़ी, अपने-अपने को देय - औरैया। रजनीकांत शुक्ला का कहना है कि जिसने चुनाव में प्रधान को वोट दिए, उसके दरवाजे पर विकास कराया गया है। जिसने वोट नहीं दिए, उसकी तरफ कोई विकास नहीं कराया गया। शासन से गांव में लगवाए जाने को जो मरकरी भेजी थीं, वह लोगों के घरों में लगी हैं।
ग्राम में कराए गए हैं विकास- औरैया। ग्राम प्रधान मुन्नी देवी का कहना है कि जनता की समस्याओं को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया। साथ ही कई शिकायतों का निस्तारण भी कराया है। चुनाव नजदीक आते ही लोग राजनीति करने लगे हैं।