{"_id":"578296e24f1c1b39117f9d8a","slug":"peeemo-ke-jvaint-daayarektar-kee-saas-kee-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमओ के ज्वाइंट डायरेक्टर की सास की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमओ के ज्वाइंट डायरेक्टर की सास की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
कार से भिड़ने वाली ओएसई की बस का नंबर नोट करता पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की सुबह ओरियंटल कंपनी की बस कार में भिड़ गई। इस कार से प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात ज्वाइंट डायरेक्टर अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रहे थे। दुर्घटना में कार सवार उनकी सास,पत्नी व बच्चे घायल हो गए। इन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस से सौ शैय्या जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां पर डाक्टरों ने सास को मृत घोषित कर दिया। पत्नी व बच्चे को कानपुर रेफर कर दिया गया।
रविवार को प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात रामकिशोर शर्मा अपनी पत्नी अंबिका शर्मा (25) पुत्र जयदित्या (8) निवासी परवल इंक्लेव, रक्षा संपदा भवन, नई दिल्ली व सास कौशल्या देवी (60) पत्नी स्वर्गीय सदानंद शर्मा निवासी बेहरा, पटना बिहार के साथ कार से कानपुर से दिल्ली जा रहे थे। जिले के जैतापुर गांव के सामने स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की कार्यदाई संस्था ओएसई प्लांट के सामने प्लांट से तेज रफ्तार से ओएसई की एक बस बाहर निकली।
ओएसई की बस की कार से भिड़ंत हो गई। इससे कार के बीच के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने कौशल्या देवी को मृत घोषित कर दिया। अंबिका शर्मा व जयदित्या को डाक्टरों ने गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सौ शैय्या जिला अस्पताल में भेज दिया। ज्वाइंट डायरेक्टर ने फोन पर बताया कि अभी उन्होंने दुर्घटना की कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
बस में आगे-पीछे लिखे अलग नंबर
रविवार को कार से भिड़ने वाली ओएसई कंपनी की बस में आगे व पीछे अलग-अलग नंबर लिखे थे। इससे बस के रजिस्ट्रेशन व कंपनी की ओर से ऐसी बस को अटैच करने को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कंपनी के अधिकारी सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि कई गाड़ियां हैं जो एनओसी लेकर उनके यहां अटैच हैं। एनओसी के कारण नंबर प्लेट की दिक्कत है।
पीएम कार्यालय की जानकारी पर हुए सतर्क
घायलों के सौ शैय्या अस्पताल में पहुंचने पर डाक्टरों को रामकिशोर शर्मा के पीएम कार्यालय में तैनाती का पता चला। इस पर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया। आनन-फानन में प्राथमिक उपचार देकर घायलों को कानपुर रेफर किया गया।