{"_id":"69ff847601a41fa50f00b324","slug":"pda-means-power-of-dimple-akhilesh-prakash-pal-auraiya-news-c-211-1-aur1006-144561-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीए का मतलब पावर ऑफ डिंपल अखिलेश : प्रकाश पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीए का मतलब पावर ऑफ डिंपल अखिलेश : प्रकाश पाल
Sun, 10 May 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 10 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो-27- हाईवे पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल का स्वागत करते भाजपाई। स्रोत:कार्यकर्ता
औरैया। भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के औरैया आगमन पर हाईवे पर भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों पर हमला बोला। कहा कि सपा का नाम बदलकर पीडीए इसलिए रखा गया है क्योंकि पीडीए का अर्थ है पावर ऑफ डिंपल अखिलेश है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। समाजवादी पार्टी केवल परिवारवाद और सत्ता की राजनीति तक सीमित होकर रह गई है। आज अखिलेश यादव सपा का नाम लेने से बचते हैं और पीडीए का नारा देते हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर उन्होंने कहा कि संसद में महिलाओं को सम्मान और भागीदारी देने वाले इस ऐतिहासिक विधेयक का विरोध करने की कीमत विपक्षी दलों को चुकानी पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि बंगाल, असम और पुडुचेरी में विपक्ष की हार इसी का परिणाम है। उनके साथ भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, यशवीर सिकरवार, विशाल शुक्ला, लल्ला शर्मा, अवधेश भदौरिया, रजनीश पांडेय, अवध चतुर्वेदी, सोनू मिश्रा, राघव मिश्रा, भूरे चौबे, शिवा सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।