फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Payal Porwal became Hariyali Teej Queen

Auraiya News: पायल पोरवाल बनीं हरियाली तीज क्वीन

Wed, 07 Aug 2024 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Payal Porwal became Hariyali Teej Queen
औरैया। जायंट्स ग्रुप ऑफ औरैया सहेली की ओर से मंगलवार देर शाम ग्रप की सदस्य सपना गुप्ता के आवास पर हरियाली तीज क्वीन प्रतियोगिता हुई। जिसमें पायल पोरवाल हरियाली तीज क्वीन बनीं।
विज्ञापन



हरियाली तीज पर जायंट्स सहेलियों की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में ग्रुप की सदस्य सहेलियों ने ढोलक मंजीरे की थाप पर भक्ति गीत गाए। इसके बाद हरियाली तीज क्वीन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिसमें ग्रुप की सभी महिला सदस्यों ने नृत्य किया। इस दौरान प्रतियोगिता के निर्णायकों ने पायल पोरवाल को हरियाली तीज क्वीन चुना। इस अवसर पर पायल को शील्ड देकर सम्मानित किया। वहीं दूसरे नंबर पर सपना गुप्ता रहीं। ग्रुप की अध्यक्ष ममता बरसैइयां ने बताया कि हरियाली तीज भगवान शिव व पार्वती जी का त्योहार है।
विज्ञापन

--------------
हरियाली तीज पर ढोलक गीत पर झूमी महिलाएं




औरैया। समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति की महिला शाखा तुलसी (सखी ग्रुप) द्वारा हरियाली तीज धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान भोले बाबा और माता पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य अतिथि समाज सेविका शारदा देवी व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं एकता गुप्ता ने भोले बाबा व माता पार्वती की मनोहारी झांकी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तुलसी शाखा की प्रभारी बबिता ने बताया कि भारतीय लोक संस्कृति में ऐसे कई त्योहार हैं। जो परिवार और जीवन साथी की मंगल कामना के भाव से जुड़े हुए हैं। मुख्य अतिथि शारदा देवी ने कहा कि हरियाली तीज जीवन में प्रेम स्नेह की सुगंध और आपसी समन्वय के उत्साह का प्रतीक है। इस दौरान नई सदस्य अनीता राठौर व अर्चना को सदस्य बनने पर बधाई दी। इस मौके पर दामिनी गुप्ता, मधु शर्मा, सीता अवस्थी, उषा सोनी, प्रीती पोरवाल, नीलम अग्रवाल, काजल पोरवाल, बबिता गुप्ता, रजनी गुप्ता, महिमा अग्रवाल, अनीता पोरवाल, मंगल शुक्ला, गुड्डन गुप्ता, उर्मिला शुक्ला, नीलम विश्नोई, ममता विश्नोई मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed