फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Passengers upset due to train delays

Auraiya News: ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान

Wed, 15 Oct 2025 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 15 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Passengers upset due to train delays
दिबियापुर। कस्बा स्थित फफूंद रेलवे स्टेशन पर त्योहारी सीजन को देखते हुए यात्रियों की भीड़ हो रही है। ऐसे में ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों के सफर को मुश्किल बना रही है। यात्री प्लेटफार्म पर ट्रेनों के आने के इंतजार में घंटों बैठ रहे हैं। यात्रियों ने फफूंद स्टेशन पर त्योहार स्पेशल ट्रेन रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर प्लेटफार्म-2 पर सिग्नल न मिलने से अचानक नॉन स्टॉप स्पेशल ट्रेन रुक गई। रुकते ही ट्रेन में कई लोग चढ़ गए। दो मिनट बाद ट्रेन कानपुर की ओर रवाना हो गई। गनीमत रही कि ट्रेन पर चढ़े यात्रियों को समय रहते जानकारी हो गई। इसके बाद वो वापस उतर गए। वहीं फफूंद रेलवे स्टेशन पर 15483 महानंदा एक्सप्रेस 10 घंटे देरी सेआई। 12311 नेता जी एक्सप्रेस एक घंटा, 12419 गोमती एक्सप्रेस भी एक घंटा देरी से आई।
विज्ञापन

लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी सुपरफास्ट पौन घंटा देरी से स्टेशन पर पहुंची। ऊंचाहार एक्सप्रेस भी तीन घंटे देरी से आई। ट्रेनों के देरी से आने के चलते यात्रियों को काफी परेशानी होना पड़ा। कम दूरी वाले कुछ यात्री निजी या किराए कर वाहन लेकर रवाना हो गए। लंबी दूरी वाले यात्री प्लेटफार्म पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे नजर आए। रेलवे वाणिज्य पर्यवेक्षक रोहित कुमार ने बताया कि ट्रेनें गंतव्य स्थान से ही लेट आ रही है। ऐसे में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed