{"_id":"69a3405f3007e03dd10b5115","slug":"passenger-falls-while-alighting-from-a-moving-train-auraiya-news-c-211-1-aur1009-140605-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चलती ट्रेन से उतरते समय गिरा यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चलती ट्रेन से उतरते समय गिरा यात्री
विज्ञापन
फोटो-30-सीएचसी में घायल का उपचार करते डॉक्टर व मौजूद जीआरपी। संवाद
-फफूंद रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह चलती ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने से एक यात्री गंभीर रूप हो गया। ड्यूटी पर तैनात जीआरपी जवान राकेश कुमार और रविंद्र सिंह घायल को सीएचसी ले गई। वहां उपचार किया गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।
जीआरपी के अनुसार टूंडला-कानपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन शनिवार सुबह 10:15 बजे फफूंद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। एक मिनट के ठहराव के बाद जैसे ही ट्रेन रवाना हुई, एक यात्री चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास करने लगा। पुलिसकर्मियों द्वारा मना किए जाने के बावजूद वह कूद गया। इससे स्टेशन पर गिरकर वह घायल हो गया। यात्री के सिर पर गंभीर चोट गई।
मौके पर मौजूद जवान घायल यात्री को सीएचसी ले गए। पूछताछ में यात्री ने अपना नाम अनुरुद्ध (45) निवासी हरराजपुर थाना बकेवर जनपद इटावा बताया। उसने बताया कि वह भरथना से फफूंद मजदूरी के लिए आया था। ट्रेन में भीड़ होने के कारण वह समय पर नहीं उतर पाया। ट्रेन चलने पर जल्दबाजी में उतरने के चक्कर में उसका संतुलन बिगड़ गया। उपचार के बाद हालत सामान्य होने उसे घर जाने की अनुमति दे दी गई।