फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Party leaders will take stock of preparations

तैयारियों का जायजा लेने आएंगे पार्टी नेता

Fri, 02 Sep 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया Updated Fri, 02 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Party leaders will take stock of preparations
UP Election 2017: Congress flagged off 3 day bus yatra with #27SaalUPBehal
कांग्रेस पार्टी की 27 साल, यूपी बेहाल यात्रा के जिले में आगमन से पहले पार्टी के नेता यात्रा के स्वागत की तैयारियाें का जायजा लेने आएंगे। यात्रा चार अक्टूबर को जिले में आएगी। उससे एक दिन पहले पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही विधान सभा चुनाव के दावेदारों की समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन


 कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की महायात्रा जिले में आनी वाली है। यात्रा के स्वागत में कार्यकर्ताओं की भीड़ व कार्यकर्ताओं में जोश को लेकर पार्टी के बड़े पदाधिकारी चिंतित दिखाई दे रहे हैं। पार्टी की बैठकों और कार्यक्रमों में होने वाली भीड़ की जानकारी इन तक पहुंच चुकी है। इसी से राहुल की महायात्रा 27 साल, यूपी बेहाल के स्वागत की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पार्टी के नेता एक दिन पहले जिले में आएंगे।
विज्ञापन


   कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित ने बताया कि चार अक्टूबर को 27 साल, यूपी बेहाल यात्रा जिले में आ रही है। यात्रा के स्वागत की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता व पीके टीम के  मंडल प्रभारी यात्रा से एक दिन पहले औरैया आएंगे। यह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। साथ ही विधान सभा चुनाव में जिले की तीनों सीटों के दावेदारों की समीक्षा भी करेंगे। शनिवार को पीके टीम के मंडल प्रभारी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी, प्रांतीय महासचिव वीर प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव अनिल यादव आदि आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने शनिवार को 11 बजे जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक बुलाई है। इसमें एआईसीसी, पीसीसी सदस्य, जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी, ब्लाक व नगर अध्यक्ष, समस्त फ्रंटल संगठनों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और तीनों विधान सभा सीटों के दावेदार प्रत्याशियों से  शामिल होने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed