{"_id":"57c8751e4f1c1b7f042cb4fd","slug":"party-leaders-will-take-stock-of-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियों का जायजा लेने आएंगे पार्टी नेता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियों का जायजा लेने आएंगे पार्टी नेता
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
UP Election 2017: Congress flagged off 3 day bus yatra with #27SaalUPBehal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी की 27 साल, यूपी बेहाल यात्रा के जिले में आगमन से पहले पार्टी के नेता यात्रा के स्वागत की तैयारियाें का जायजा लेने आएंगे। यात्रा चार अक्टूबर को जिले में आएगी। उससे एक दिन पहले पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही विधान सभा चुनाव के दावेदारों की समीक्षा भी की जाएगी।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की महायात्रा जिले में आनी वाली है। यात्रा के स्वागत में कार्यकर्ताओं की भीड़ व कार्यकर्ताओं में जोश को लेकर पार्टी के बड़े पदाधिकारी चिंतित दिखाई दे रहे हैं। पार्टी की बैठकों और कार्यक्रमों में होने वाली भीड़ की जानकारी इन तक पहुंच चुकी है। इसी से राहुल की महायात्रा 27 साल, यूपी बेहाल के स्वागत की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पार्टी के नेता एक दिन पहले जिले में आएंगे।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित ने बताया कि चार अक्टूबर को 27 साल, यूपी बेहाल यात्रा जिले में आ रही है। यात्रा के स्वागत की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता व पीके टीम के मंडल प्रभारी यात्रा से एक दिन पहले औरैया आएंगे। यह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। साथ ही विधान सभा चुनाव में जिले की तीनों सीटों के दावेदारों की समीक्षा भी करेंगे। शनिवार को पीके टीम के मंडल प्रभारी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी, प्रांतीय महासचिव वीर प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव अनिल यादव आदि आएंगे।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने शनिवार को 11 बजे जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक बुलाई है। इसमें एआईसीसी, पीसीसी सदस्य, जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी, ब्लाक व नगर अध्यक्ष, समस्त फ्रंटल संगठनों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और तीनों विधान सभा सीटों के दावेदार प्रत्याशियों से शामिल होने की अपील की गई है।