फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Partly Cloudy, will rot

छाए रहेंगे बादल, बढेगी गलन

Fri, 15 Jan 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Fri, 15 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Partly Cloudy, will rot
मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी 48 घंटे में बादल छाए रहने और बूंदाबंदी के संकेत दिए हैं। वहीं ठंड के लौटने से गेहूं किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। सुबह से ही सर्द हवाओं के साथ कोहरा दिखाई दिया। इससे किसानों के चेहरे पर भी खुशी झलक आई। खानपुर के किसान बलवीर सिंह, संजय सिंह, जैतापुर के किसान रंजीत सिंह ने बताया कि गेहूं के लिए सर्दी आवश्यक है।

बुवाई के समय तापमान जितना कम होगा गेहूं उतना अच्छा होता है, लेकिन इस बार गर्मी ने सब बर्बाद कर दिया है। किसानों ने बताया कि ऐसा मौसम एक पखवारे तक बना रहे तो गेहूं में नई जान आ जाएगी।
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के डा. सीवी सिंह ने बताया कि अभी सुबह के समय कोहरा बना रहेगा। आसमान में बादल छाएें रहेंगे। 18 व 19 जनवरी को शहर के कुछ स्थानों पर बूंदाबंदी के आसार बन रहे हैं। 17 जनवरी को आसमान साफ होने पर गलन बढ़ेगी। बढ़ी सर्दी से किसानों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे ने रोकी वाहन की रफ्तार
कोहरे की धुंध ने शुक्रवार सुबह वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। सुबह हाइवे पर गुजरने वाले वाहन रेंगते दिखाई दिए। वहीं कोहरे के कारण कई वाहन हाइवे किनारे खड़े रहे। शहर में सुबह सवारी वाहन कोहरे के कारण नहीं चले। रोडवेज की बसों में भी सवारियां कम नजर आईं। शुक्रवार सुबह छह बजे के बाद कोहरे की चादर से जिले को ढक दिया। हालत यह रही की पांच मीटर देखना मुश्किल हो रहा था। इसके कारण सुबह रोडवेज बसे, टेंपो, मैजिक, आटो सभी खड़े नजर आए। हाइवे पर 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वाहन रेंगते नजर आए।


लौटी सर्दी, जले अलाव
शुक्रवार को 12 घंटे में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अचानक सर्दी बढ़ जाने से सुबह चौराहों पर अलाव जलते नजर आए। वहीं जैकेट और मफलर भी निकल आए। ठंड के चलते सुबह लोग घरों में दुबके रहे। शहर के सुभाष चौक, ब्रह्मनगर मोह्ल्ला, सत्तेश्वर मोहल्ला, जेसीज चौराहा, फफूंद चौराहा, दिबियापुर चौराहे पर अलाव जलते मिले। दुकानों पर भी सर्दी के चलते चाय की चुस्की लेने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed