फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Parshuram birthday in auraiya

फरसे लहराकर बोले, जय परशुराम

Sun, 08 May 2016 10:59 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 08 May 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Parshuram birthday in auraiya
कुछ इस तरह से लहराया फरसा - फोटो : amar ujala beuro
भगवान परशुराम जयंती के मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से मंडल स्तरीय रैली का आयोजन किया गया। रैली में ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फरसे लहरा कर भगवान परशुराम की जय-जयकार की।
विज्ञापन


रैली का शुभारंभ कानपुर बेनाझाबर स्थित परशुराम वाटिका से हुआ। रैली को ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने रैली का भव्य स्वागत किया। फरसे लहराकर जय परशुराम के नारे लगाए। जनपद में परशुराम सेना के नगर अध्यक्ष दीपू शुक्ला की अगुवाई में जगह-जगह भगवान परशुराम की झांकी निकाली गई।
विज्ञापन


युवा नेता मिंटू चौबे के नेतृत्व में शहर के सत्तेश्वर मोहल्ला में परशुराम सेना का स्वागत किया गया। मंडल स्तरीय रैली जनपद के इंडियन आयल तिराहे से होती हुई कानपुर रोड, सुभाष चौराहा, संजय गेट, ब्लाक गेट, जेसीज चौराहा, बनारसीदास, मंडी समिति होती हुई इटावा की ओर रवाना हो गई। ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी अंजनी त्रिपाठी ने रैली के दौरान कहा कि प्रत्येक राजनैतिक पार्टी में ब्राह्मणों का शोषण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनैतिक पार्टियां अपने स्वार्थ के लिए ब्राह्मणों का प्रयोग कर रही हैं। नगर अध्यक्ष दीपू शुक्ला ने कहा कि ब्राह्मण राजनेताओं के खोखले दावों से तंग आ चुका है। इस दौरान प्रफुल्ल मिश्रा, मोहित शुक्ला, दिलीप पांडेय, राजेश पांडेय, आलोक दुबे, योगेश तिवारी, राहुल शुक्ला, हरीओम तिवारी मौजूद रहे। अजीतमल प्रतिनिधि के अनुसार- परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अंजनी तिवारी के नेतृत्व में कानपुर से चल कर इटावा जा रही परशुराम शोभा यात्रा का अजीतमल कस्बे में जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में करीब आधा सैकड़ा वाहनों पर सवार परशुराम सेना के पदाधिकारी एवं उनके अनुयायी चल रहे थे। शोभायात्रा कस्बे से निकलकर बकेवर के लिए प्रस्थान कर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed