{"_id":"623a1b5244fc412ee54afe1d","slug":"pareshani-kisaan-pani-auraiya-news-knp686938733","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंबा का पानी रुका, किसानों को फसल बचाने की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंबा का पानी रुका, किसानों को फसल बचाने की चिंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला। बिधूना विकास खंड के सिमरापुरवा के पास रविवार रात बंबा की पुलिया व बांध का पक्का हिस्सा टूटने से सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गए थे। किसानों की शिकायत पर अधिकारियों ने कसुआ से पानी बंद करा दिया है। अब किसान फसल बचाने में जुट गए हैं।
किसानों ने सोमवार सुबह जेसीबी से मिट्टी भराई कर पानी रोकने का प्रयास किया था, लेकिन पानी का बहाव अधिक होने के कारण पानी नहीं रोका जा सका। इधर, तहसीलदार बिधूना जितेश वर्मा ने किसानों की फसल बर्बाद होती देख बंबे के पानी को कंसुआ के पास बंद करा दिया।
अब पानी का बहाव पांडू नदी की ओर किया गया है। इसके बाद सिमरापुरवा की ओर पानी आना बंद हो गया है। किसान रामसेवक, राजीव, गोपाल, सर्वेंद्र, प्रहलाद, सर्वेश, ज्ञान सिंह, सुरेश आदि ने बताया कि अब उन्हें इस बात की चिंता है कि खेत में पानी अधिक भर जाने से फसल बचेगी या बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन
फिलहाल फसल बचाने का प्रयास कर रहे हैं। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि बंबा का पानी रुकवा दिया गया है। बंबा को किसी किसान के द्वारा तोड़ा गया है, इसकी जांच कराई जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।